Skip to content
Log In
खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमेरिका में जन्मा हट्टा-कट्टा बच्चा, मां ने कहा- “इतना बड़ा तो सोचा भी नहीं था”

Social News: अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविल में एक महिला ने ऐसा बच्चा जन्म दिया, जिसने डॉक्टरों तक को चौंका दिया। शेल्बी मार्टिन नाम की यह महिला पहली बार मां बनी हैं और उन्होंने ट्राईस्टार सेंटेनियल वुमेन्स हॉस्पिटल में 5.8 किलोग्राम (12 पाउंड 14 आउंस) के हट्टे-कट्टे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नाम कैसियन (Cassian) रखा गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह बच्चा अस्पताल के पिछले तीन सालों में जन्मे सबसे भारी बच्चों में से एक है। डिलीवरी सी-सेक्शन से की गई और खुशी की बात यह रही कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान!

शेल्बी मार्टिन पहले से ही टिकटॉक पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करती रही थीं। उनके बेबी बंप वाले वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते थे। एक वीडियो में उन्होंने मजाक में कहा था, “जब लोग कहते हैं उनका बच्चा बड़ा है, तो मैं सोचती हूं, मुझसे बड़ा कौन होगा।” यह वीडियो 44 लाख से ज्यादा लाइक्स पा चुका है।

कई यूजर्स ने मजाक में पूछा कि क्या वह “एक टॉडलर” (छोटे बच्चे) को जन्म देने वाली हैं। वहीं, कुछ ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और शुभकामनाएं दीं। शेल्बी ने बताया कि उन्होंने गर्भावस्था के दौरान शारीरिक दर्द और भावनात्मक उतार-चढ़ाव झेले, लेकिन मां बनने की खुशी ने सब भुला दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैसियन का वजन औसतन अमेरिकी नवजातों (7 पाउंड) से लगभग दोगुना था। जन्म के बाद उसे थोड़ी देर के लिए NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में रखा गया, जहां उसे ऑक्सीजन और ब्लड शुगर मॉनिटरिंग दी गई। कुछ घंटों में स्थिति सामान्य हो गई और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

डॉक्टरों के अनुसार, 4.5 किलो से अधिक वजन वाले बच्चे को “मैक्रोसॉमिक” या “जंबो बेबी” कहा जाता है। इसके पीछे जेनेटिक कारण, मां का स्वास्थ्य और गर्भकालीन डायबिटीज़ जैसी स्थितियां हो सकती हैं। आमतौर पर ऐसे बच्चों की डिलीवरी सी-सेक्शन से ही सुरक्षित रहती है।

शेल्बी ने कहा — “मुझे गर्व है कि मैंने अपने बेटे को सुरक्षित जन्म दिया। यह अनुभव मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल था।”

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *