Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

तलाक के बाद फिर प्यार में डूबीं शेखा महरा, जानें पूरी कहानी

World News: संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महरा फिर चर्चा में हैं। खबर है कि शेखा माहरा ने मशहूर मोरक्कन-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। मोंटाना के एक प्रतिनिधि ने बताया कि जोड़े ने इसी साल जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। साल की शुरुआत में उनका रोमांस पहली बार सार्वजनिक हुआ था, जब यह जोड़ा पेरिस में एक फैशन इवेंट्स के दौरान हाथ में हाथ डाले दिखाई दिया।

राजकुमारी शेखा महरा ने रैपर फ्रेंच मोंटाना से की सगाई

शेखा माहरा ने बीते साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पति मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक दे दिया था। दोनों ने मई 2023 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। शेखा माहरा ने पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की थी जो खूब सुर्खियां बना था। उन्होंने अपने पूर्व पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

दुबई की राजकुमारी ने पोस्ट में लिखा था, डियर हसबैंड, चूंकि आप अपने दूसरे साथियों के साथ बिजी हैं, इसलिए मैं अपने तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना। आपकी पूर्व पत्नी। तलाक के बाद उन्होंने अपने ब्रांड माहरा एम1 के तहत डिवोर्स नाम से परफ्यूम लाइन भी लांच की।

31 वर्षीय माहरा और 40 वर्षीय रैपर की मुलाकात 2024 के अंत में हुई थी, जब राजुकमारी ने मोंटाना को दुबई का दौरा कराया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें साझा की थीं। उसके बाद से उन्हें अक्सर दुबई और मोरक्को में साथ देखा गया है। वे महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, मस्जिदों में जाते हैं और पेरिस के पोंट डेस आर्ट्स ब्रिज पर टहलते हैं।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *