Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»नववर्ष से पहले नगर निगम का एक्शन प्लान, अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई
#Trending

नववर्ष से पहले नगर निगम का एक्शन प्लान, अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई

By Muzaffar HussainDecember 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, प्लास्टिक मुक्त और जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने की। बैठक में शहर की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

उप प्रशासक ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण, गंदगी, यातायात जाम और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अब सख्त और चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों और संरचनाओं पर अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करते हुए कचरा फेंकने, निर्माण एवं विध्वंस (C&D) वेस्ट के अवैध डंपिंग पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।

नववर्ष को देखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए Left Free Road व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने को कहा गया।

बैठक में अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने, अनधिकृत पार्किंग वसूली पर रोक लगाने तथा बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर-पम्पलेट हटाने के निर्देश भी दिए गए। उप प्रशासक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर किसी भी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने सभी नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों से शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.