फॉण्ट कनवर्टर NEW

2025 में शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाने की तैयारी तेज, रांची नगर निगम की अहम बैठक

Ranchi : 2025 की स्वच्छता रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रिगेशन) को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निगम कार्यालय के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : 2025 की स्वच्छता रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रिगेशन) को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निगम कार्यालय के सभागार में अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर को देश के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में सफाई की गुणवत्ता में सुधार किया जाए और नागरिकों को गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सफाई व्यवस्था को डिजिटल रूप से मॉनिटर करने और नियमित निरीक्षण बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में उप प्रशासक, सहायक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जोनल सुपरवाइजर, एनफोर्समेंट अधिकारी, गार्डन सुपरिंटेंडेंट, पीएमसी, मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram