फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीडीजे सुरक्षा टीम दुर्घटना : जज के सरकारी ड्राइवर का शव बरामद

Ranchi : धुर्वा डैम में हुए दर्दनाक हादसे में डूबे अंतिम लापता पुलिसकर्मी का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान पुलिसकर्मी व चालक सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में चारों पुलिसकर्मियों की मौत की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : धुर्वा डैम में हुए दर्दनाक हादसे में डूबे अंतिम लापता पुलिसकर्मी का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान पुलिसकर्मी व चालक सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में चारों पुलिसकर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है।

हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार तड़के एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने सत्येंद्र का शव पानी से बाहर निकाला। इससे पहले तीन अन्य पुलिसकर्मियों उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सरकारी ड्राइवर अनिल सिंह के शव कार के अंदर से बरामद किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 14 नवंबर की रात हुई, जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम एक सरकारी वाहन से लौट रही थी। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे धुर्वा डैम में जा गिरी। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में डूबी कार की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तीन पुलिसकर्मियों के शव कार के भीतर ही मिले, जबकि सत्येंद्र सिंह बाहर नहीं दिखे। आशंका थी कि दुर्घटना के वक्त वह कार से बाहर निकल गए होंगे, लेकिन तेज धारा में डूब गए। लगातार खोज अभियान के बाद अंततः सोमवार सुबह चौथे पुलिसकर्मी का शव भी बरामद कर लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram