फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीजापुर में नक्सलियों का खौफ: एक और शिक्षादूत की बेरहमी से ह’त्या

India News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजापुर जिले में गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वह स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजापुर जिले में गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वह स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। देर रात उनकी लाश बरामद हुई। कल्लू ताती मूल रूप से तोड़का गांव के निवासी थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नक्सलियों द्वारा इस तरह लगातार शिक्षकों को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। 27 अगस्त को ही सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के मंडीमरका गांव में शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की हत्या कर दी गई थी। वह मूल रूप से बीजापुर के पेगड़ापल्ली गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा बीजापुर के मनकेली पटेलपारा में भी हाल ही में 27 वर्षीय युवक सुरेश कोर्सा की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

आंकड़े बताते हैं कि स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से बीजापुर जिले में 6 और सुकमा जिले में 5 शिक्षादूत नक्सल हिंसा का शिकार हो चुके हैं। नक्सलियों की इन घटनाओं ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल भी गहरा कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram