Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

तृणमूल से सस्पेंड होने के अगले ही दिन अरबुल इस्लाम के खिलाफ ह’त्या की साजिश!!

 India News : तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को ही अरबुल इस्लाम को पार्टी से सस्पेंड किया, और अब शनिवार को अरबुल और उनके बेटे हकीमुल इस्लाम के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत तृणमूल के ही नेता अहसान मोल्ला ने दर्ज करवाई है, जो भांगड़-1 ब्लॉक के वन और भूमि कर्माध्यक्ष हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने भांगड़ के पूर्व विधायक अरबुल इस्लाम को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके ठीक एक दिन बाद, भांगड़-2 बीडीओ कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के काम के दौरान, अहसान मोल्ला पर कथित तौर पर हमला किया गया। अहसान ने आरोप लगाया है कि इस हमले की साजिश अरबुल और उनके बेटे हकीमुल ने रची थी। अहसान का दावा है कि यह हमला जानलेवा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

क्या हुआ घटनास्थल पर?

तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम ने बताया कि जब वे पंचायत समिति कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे, तब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार, “अरबुल और उनके बेटे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वहां अशांति फैलाने की कोशिश की। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

गुरुवार की इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब तृणमूल नेताओं ने अरबुल समेत दस लोगों के खिलाफ नई शिकायत दर्ज करवाई है। भांगड़ के पार्टी पर्यवेक्षक शौकत मोल्ला ने इस घटना की रिपोर्ट तृणमूल के राज्य नेतृत्व को दी। उन्होंने मांग की कि यदि अरबुल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें भांगड़ की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए। इसके बाद ही पार्टी ने आराबुल को सस्पेंड करने का निर्णय लिया। सस्पेंड होने और थाने में मामला दर्ज होने को लेकर अरबुल और उनके बेटे हकीमुल इस्लाम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस खबर को भी पढ़ें : पहेली बना रहा अंजुमन इस्लामिया चुनाव, नहीं बदली मुसलमानों की बदहाली

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

इस खबर को भी पढ़ें : दाखिल-खारिज अस्वीकृत, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *