Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

दाखिल-खारिज अस्वीकृत, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

रांची। दाखिल-खारिज अस्वीकृत करने की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिए हैं। मामला कांके अंचल कार्यालय से जुड़ा है। दरअसल, शुक्रवार को उपायुक्त अपने कार्यालय में जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस क्रम में एक फरियादी ने उपायुक्त को कांके अंचल कार्यालय में हो रही गलत गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा दाखिल-खारिज के लिए रांची उप-समाहर्त्ता भूमि सुधार का आदेश है, बावजूद दाखिल-खारिज अस्वीकृत कर दिया गया हैै। इस पर उपायुक्त ने आश्चर्य करते हुए तीन दिनों में कांके अंचल से संबंधित मामले की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उपायुक्त ने संबंधित दोषी पदाधिकारी पर “प्रपत्र-क” गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार मे आये विभिन्न शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को भौतिक जांच कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया है। साथ ही, शिकायतों के समाधान हेतु कार्रवाई से संबंधित प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *