Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पहेली बना रहा अंजुमन इस्लामिया चुनाव, नहीं बदली मुसलमानों की बदहाली
#Trending

पहेली बना रहा अंजुमन इस्लामिया चुनाव, नहीं बदली मुसलमानों की बदहाली

By Samsul HaqueJanuary 10, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

मुजफ्फर हुसैन

रांची। अंजुमन इस्लामिया। रांची जिले के मुसलमानों की एक ऐसी संस्था, जो अपने क्षेत्रांतर्गत मुसलमानों के राजनीतिक, शैक्षाणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान की वकालत करता है। लेकिन इस क्षेत्र के मुसलमानों की यह बदकिस्मती है कि उन्हें अंजुमन इस्लामिया का जितना लाभ मिलना चाहिए था, मिल नहीं सका और वह आज भी इस संस्था की ओर बड़ी बेसब्री से टकटकी लगाये देखते हैं और इसके चुनाव में भाग लेते हैं। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा स्थापित इस संस्था की नींव 1917 में इसलिए रखी गई थी ताकि यहां के मुसलमानों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। आरंभ में कोशिश भी अच्छी की गई। धीरे-धीरे यह अस्तीत्व में आने लगा और एक ठोस संस्था बनकर तैयार हो गई। खजाना भी भर गया। इसके बाद इसे लूटने का दौर शुरू हुआ जो वर्तमान में भी जारी है। इस संस्था को संचालित करने के लिए संचालक दल के प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता को चुनावी प्रक्रिया से गुजरने की मजबूरी है। इसके लिए जातीय समीकरण साधने में कुछ लोग तो कई सीमाएं तोड़ देते हैं, जिसके कई उदाहरण हैं। चुनाव जीतने के बाद जमीर को कोने में रखकर इसकी नींव खोदी जाती है। कुछ लोग तो जैसे अंजुमन के कई भाग पर जबरन कब्जा कर बैठे हैं और इसे लूट रहे हैं बावजूद इसके मतदाताओं में चुनाव को लेकर भरोसा है कि कोई तो ऐसा व्यक्ति चुनावी प्रक्रिया को चीर कर आयेगा और मुसलमानों के राजनीतिक, शैक्षाणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान की सिर्फ वकालत ही नहीं करेगा बल्कि सच में उसे जमीन पर उतार कर दिखायेगा।

कब होना है अंजुमन इस्लामिया का चुनाव

अंजुमन इस्लामिया की वर्तमान कमिटी का कार्यकाल सितंबर 2025 में पूरा हो रहा है। चुनाव को महज 8 माह शेष हैं। इस दौरान मतदाता सूची पुन: बनाने की बड़ी लंबी जिम्मेवारी चुनाव संयोजक एवं वक्फ बोर्ड पर होती है, जिसके लिए 6 माह भी कम पड़ते हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए लेकिन अब तक इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है और ना ही वक्फ बोर्ड इस ओर मंथन कर रहा है। गत चुनाव में भी यही हुआ था, जिसके कारण चुनाव 16 महीने विलंब से हुआ था। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया था। हर बार यह चुनाव पहेली बन जाता है।

कितने सीटों पर होना है चुनाव

अंजुमन इस्लामिया में कुल 16 पदों के लिए चुनाव हाेना है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के एक-एक पद के अतिरिक्त मजलिस-ए-आमला (कार्यकारी सदस्य) के 12 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। गत चुनाव की बात करें तो इसमें कुल 1635 मतदाताओं में से 1382 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार होने वाले चुनाव में यह संख्या बढ़ने वाली है।

बायलाॅज बदलना होगी चुनौती

अंजुमन इस्लामिया का बायलाॅज (नियम) सर्वप्रथम 1942 में बनकर तैयार हुआ। तत्कालीन बदलाव को देखते हुए 26 नवंबर 1972 को नया बायलॉज बनाया गया। 1978 में बायलॉज में संशोधन किया गया। मौजूदा समय में यही बायलॉज से अंजुमन संचालित है। इस बीच समाज में कई राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक बदलाव हुए हैं। इसलिए मौजूदा बायलॉज में संशोधन अथवा परिवर्तन समय की मांग है जो आगामी कमिटी के लिए चुनौती होगी।

बढ़ी आबादी, नहीं बढ़ा सीमाक्षेत्र

संस्था के मतदाताओं का मानना है कि अंजुमन इस्लामिया का सीमाक्षेत्र अर्थात भौगोलिक दायरा बढ़ना चााहिए। 1917 से 2025 के बीच काफी आबादी बढ़ी है। कई बदलाव हुए हैं। मुसलमानों में राजनीतिक, शैक्षाणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन हुए हैं। उनकी जिज्ञासाएं बढ़ी हैं, पारिवारिक रहन-सहन बदला है। परिवेश में आकास्मिक परिवर्तन हुआ है। ऐसे में अंजुमन इस्लामिया का सीमाक्षेत्र अर्थात भौगोलिक दायरा बढ़ाकर पूरा रांची जिला किया जाना आवश्यक है लेकिन यह एक बड़ी चुनौती है, जिसे भेद पाना आसान नहीं होगा। इसके लिए दूरदर्शी लोगों को अंजुमन इस्लामिया के कार्यकारिणी में आना होगा।

रमजान कुरैशी, समाजसेवी, रांची

वक्फ बोर्ड से मांग करता हूं कि वह अंजुमन इस्लामिया का चुनाव समय पर करे और नई कार्यकारिणी को मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेवारी दे। चुनावी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। मतदाता सूची बनाना कड़ी चुनौती है, जिस पर वक्फ बोर्ड को ध्यान देना हाेगा। अंजुमन का दायरा भी बढ़ाया जाना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.