Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

इटली में स्कैंडल का खुलासा: पोर्न पेज पर मिले पीएम मेलोनी के फेक फोटो, कई महिला राजनेता शिकार

World News: इटली में हुए स्कैंडल ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी समेत कई बड़ी महिला राजनेता इसकी शिकार हुई हैं। इनकी ओरिजिनल फोटोज के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाया जा रहा था और पोर्न बेवसाइट पर पोस्ट किया जा रहा था।

कई नेत्रियों ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करा दी है। महिला राजनेताओं की तस्वीरें रैलियों या टीवी इंटरव्यू के दौरान ली गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मेलोनी की बहन आरियाना भी इस स्कैंडल का शिकार हुईं हैं। उनकी तस्वीरें भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई हैं। उनके अलावा अभिनेत्री पाओला कोर्टेलेसी, सी एन्कोरा डोमानी और इन्फ्लुएंस शियारा फैराग्नी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

रिपोर्ट के अनुसार, फिका नाम के प्लेटफॉर्म पर पोस्ट महिला राजनेताओं की ये तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स या पब्लिक सोर्स से ली गई थीं। बाद में इन्हें एडिट कर पोस्ट किया गया था। इस वेबसाइट के 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आरोपियों ने महिलाओं की तस्वीरों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। फर्जी तस्वीरों पोस्ट करने को लेकर सबसे पहले शिकायत पीडी पार्टी की राजनेता वेलेरिया कैंपाग्ना थीं। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस घटना से निराश और नाराज हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि बगैर इजाजत के फोटो पोस्ट किए गए हैं, तो वह शांत नहीं बैठ सकती थीं।

उन्होंने लिखा, सिर्फ स्विमसूट में ही नहीं, बल्कि इनमें मेरे सार्वजनिक और निजी जीवन के तस्वीरें भी शामिल थीं। उन्होंने लिखा, इनके नीचे बेहद भद्दे और हिंसक कमेंट्स थे। मैं चुप नहीं बैठ सकती, क्योंकि यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है। यह हम सभी के बारे में है। यह स्वतंत्र रहने, बगैर किसी डर के रहने और सम्मानित होने का अधिकार है। उनके अलावा पीडी राजनेता एलीशिया मोरानी, एलेसांड्रा मोरेटी और लिया क्वार्टापेले ने भी नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *