फॉण्ट कनवर्टर NEW

इजराइल का लक्ष्य हमास के कैद से 58 बंधकों को छुड़ाना: IDF

World News: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष और बढ़ गया है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार को साफ किया कि उसकी पहली प्राथमिकता गाजा में हमास के कब्जे में मौजूद 58 बंधकों को छुड़ाना है। इन बंधकों को हमास ने 7 अक्टूबर

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष और बढ़ गया है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार को साफ किया कि उसकी पहली प्राथमिकता गाजा में हमास के कब्जे में मौजूद 58 बंधकों को छुड़ाना है। इन बंधकों को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किए गए भीषण हमले के दौरान अगवा किया था।

IDF ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि, “77 साल पहले हमारी स्थापना स्पष्ट मिशन के साथ हुई थी – इजराइल और उसके नागरिकों की सुरक्षा। 7 अक्टूबर को हमारे देश ने इतिहास का सबसे क्रूर हमला झेला। हमारे नागरिकों का नरसंहार हुआ, महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, और निर्दोष लोगों को जिंदा जला दिया गया। आज भी 58 लोग हमास के कब्जे में गाजा में बंधक हैं और उन्हें मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है।”

इसी के साथ, इजराइली सेना ने गाजा में अपने अभियान को और तेज कर दिया है। IDF ने जानकारी दी कि हमास के मिसाइल और रॉकेट कमांडर मोआताज देब को उत्तरी गाजा में मारा गया है। पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने गाजा में 100 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसमें मोआताज देब की भी मौत हुई।

इस बीच, वेस्ट बैंक में भी तनाव और हिंसा का माहौल बना हुआ है। फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा के अनुसार, मंगलवार शाम रामल्लाह के उत्तर-पश्चिम में स्थित बेतिल्लू गांव में इजराइली सेना ने गोलीबारी की, जिसमें तीन फिलिस्तीनी घायल हो गए। सेना ने गांव के बाहरी हिस्से एड-दाहदर क्षेत्र में कई घरों पर हमला किया और ग्रामीणों पर फायरिंग की गई। घायलों को तत्काल रामल्लाह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालात दिन-ब-दिन और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। एक ओर जहां इजराइल अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वेस्ट बैंक और गाजा में लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। इजराइल ने साफ किया है कि चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े, बंधकों को छुड़ाना उसका मुख्य लक्ष्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram