फॉण्ट कनवर्टर NEW

इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज, अब ज्यादा देने होंगे पैसे

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में मिलने वाली कई सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। इनमें शिशु टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के साथ अकेले सफर करने वाले बच्चों की फीस शामिल है। नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में मिलने वाली कई सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। इनमें शिशु टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के साथ अकेले सफर करने वाले बच्चों की फीस शामिल है। नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं।

इंडिगो के अनुसार, 3 दिन से 2 साल तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन इन्फेंट फीस अब 2,250 रुपये हो गई है। पहले यह शुल्क 2,000 रुपये था। वहीं, एयरपोर्ट काउंटर से बुकिंग कराने पर फीस 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये हो गई है। शिशु को यात्रा के दौरान अलग सीट नहीं दी जाती है।

इसके अलावा, 15 किलो की मुफ्त बैगेज सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर अब 800 रुपये प्रति बैगेज शुल्क देना होगा। पहले यह शुल्क 700 रुपये था।

इंडिगो ने प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग का शुल्क भी बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया है। पहले इसके लिए 450 रुपये देने पड़ते थे। वहीं, अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए शुल्क 999 रुपये प्रति टिकट कर दिया गया है।

ट्रैवल सर्टिफिकेट के शुल्क में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इन बदलावों के बाद घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram