फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक 2 सितम्बर को, बड़े फैसलों की उम्मीद!

Ranchi : झारखंड में सियासी गतिविधियाँ एक बार फिर तेज होने वाली हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 2:30 बजे से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में सियासी गतिविधियाँ एक बार फिर तेज होने वाली हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 2:30 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। खासकर वित्तीय प्रबंधन, विकास परियोजनाएँ, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक को लेकर सरकारी हलकों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उत्सुकता बनी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार कौन से बड़े फैसले लेकर जनता को संदेश देने की कोशिश करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram