फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रंगीनमिजाजी के चक्कर में गई बुजुर्ग की जान, प्रेमिका भी घिरी मुसीबत में

World News: अपने अवैध रिश्तों और रंगीनमिजाजी की वजह से चीन के एक 66 वर्षीय शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसने न सिर्फ उसकी जिंदगी खत्म हो गई, बल्कि उसकी प्रेमिका के लिए भी बड़ी कानूनी मुश्किलें खड़ी कर दीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शादीशुदा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: अपने अवैध रिश्तों और रंगीनमिजाजी की वजह से चीन के एक 66 वर्षीय शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसने न सिर्फ उसकी जिंदगी खत्म हो गई, बल्कि उसकी प्रेमिका के लिए भी बड़ी कानूनी मुश्किलें खड़ी कर दीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शादीशुदा यह बुजुर्ग शख्स अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिल रहा था। दोनों की पहचान करीब चार दशक पहले 1980 के दशक में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। लंबे अरसे तक संपर्क टूटने के बाद वर्ष 2023 में एक पार्टी में उनकी दोबारा मुलाकात हुई और तभी से उनका रिश्ता दोबारा नजदीकी में बदल गया। मुलाकातें बढ़ती गईं और आखिरकार 24 जुलाई को दोनों ने एक होटल में मिलने का फैसला किया।

महिला पहले से कमरे में मौजूद थी और शख्स वहां पहुंचा। उन्होंने साथ रात बिताई लेकिन अगली सुबह जब महिला की नींद खुली तो उसका प्रेमी बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला। महिला घबराकर वहां से निकल गई और कुछ देर बाद लौटने पर कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को बुलाया। दरवाज़ा खुलने पर पाया गया कि शख्स की मौत हो चुकी थी। तुरंत पुलिस और मेडिकल टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर ही उसकी मौत की पुष्टि की। जब यह खबर परिवार तक पहुंची तो वे गहरे सदमे में थे। उन्हें शख्स की दोहरी जिंदगी के बारे में अंदाजा नहीं था। इसके बाद परिवार ने अदालत का रुख किया और प्रेमिका पर आरोप लगाया कि उसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

उन्होंने मुआवजे के तौर पर 77 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 67 लाख रुपये की मांग की। अदालत में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शख्स की मौत उसकी पहले से मौजूद बीमारियों और स्वास्थ्य कारणों से हुई थी, न कि प्रेमिका की किसी सीधी वजह से। हालांकि अदालत ने माना कि महिला अगर समय रहते मदद बुला लेती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। इसी आधार पर अदालत ने महिला को आंशिक रूप से जिम्मेदार मानते हुए उस पर 8600 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा अदा करने का आदेश सुनाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram