फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हेमन्त सोरेन से मिले फुटबॉल लीजेंड वाइचुंग भूटिया, झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, आधुनिक संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण मुहैया कराने पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएँ लागू की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया जा सके।

वाइचुंग भूटिया ने मुख्यमंत्री के खेलोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि झारखंड की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है। यहाँ के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि फुटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए और मजबूत आधारभूत संरचना तैयार की जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री ने श्री भूटिया के अनुभव और मार्गदर्शन को राज्य के खिलाड़ियों के लिए अमूल्य बताते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और झारखंड खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। इस मौके पर यूनाइटेड नेशन एक्टिविस्ट बाबुल कुमार बोरो एवं राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram