फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका के खूंटा बांध से अज्ञात शव बरामद, नशे में डूबने की आशंका

Dumka: शहर के खूंटा बांध तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Dumka: शहर के खूंटा बांध तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान और सदर एसडीपीओ विजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

पहचान नहीं हो सकी

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पहचान होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

नशे में डूबने की आशंका

प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ में कैंची और डेंड्राइट पाए जाने से नशे की हालत में तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। शव से दुर्गंध आने के कारण यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना कुछ दिन पहले की हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram