फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कराटे में दम दिखाएंगे खूंटी के स्कूली बच्चे, जिला और राज्य स्तर पर मिलेगा मौका

जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से 6 और 7 नवंबर को टाउन हॉल, खूंटी में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

खूंटी: जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से 6 और 7 नवंबर को टाउन हॉल, खूंटी में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपनी कराटे तकनीक, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे।

बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता अलग-अलग दिन

प्रतियोगिता के पहले दिन 6 नवंबर को बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 7 नवंबर को बालक वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 6 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा। इसका समापन 7 नवंबर को किया जाएगा।

विद्यार्थियों में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना उद्देश्य

जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष हेजाज असदक ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में कराटे खेल को बढ़ावा देना और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला और राज्य स्तर पर मिलेगा मौका

हेजाज असदक ने बताया कि इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच मिलेगा। साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram