फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

असम चुनाव: चाय बगानों में गूंजा मजदूरों का दर्द, झारखंड मंत्री शिल्पी हुईं भावुक

Ranchi: झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों असम के चुनावी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चाय बगान क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस मुलाकात के दौरान चाय बगान के मजदूरों ने अपनी समस्याओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों असम के चुनावी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चाय बगान क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस मुलाकात के दौरान चाय बगान के मजदूरों ने अपनी समस्याओं और वर्षों से चले आ रहे संघर्ष को खुलकर साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो उठा।

मंत्री तिर्की ने कहा कि चाय बगान के श्रमिकों से उनका जुड़ाव पुराना है और वे पहले भी कई बार उनके कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। उन्होंने बताया कि वे इन मजदूरों की परेशानियों और हालात से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2016 में मजदूरी को बढ़ाकर ₹351 करने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक यह वादा अधूरा है। इस कारण श्रमिकों में भारी नाराजगी है।

कांग्रेस को समर्थन का ऐलान

मंत्री ने दावा किया कि अब चाय बगान के श्रमिकों ने मन बना लिया है कि वे इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram