फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेटी की चीखों से कांपा इलाका, गुस्साए पति ने सिलेंडर से वार कर ली पत्नी की जान

New Delhi: दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके से रिश्तों से भरोसा उठने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया,

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके से रिश्तों से भरोसा उठने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मृतक महिला की डेढ़ साल की बेटी मौके पर मौजूद थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई, जबकि आरोपी पति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। एक चार साल की और एक डेढ़ साल की बेटी है। वारदात के समय डेढ़ साल की बच्ची दोनों के साथ थी। हत्या को डीडीए फ्लैट इलाके में अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि इलाके के डीडीए फ्लैट के एक फ्लैट में पति-पत्नी अपनी दो बच्चियों के साथ रहते थे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हुआ और इसी दौरान गुस्से में पति ने खाना बनाने वाला छोटा सिलेंडर उठाकर अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बच्ची की चीखें सुन पड़ोसी पहुंचे

जिस समय पति इस वारदात को अंजाम दे रहा था, उस समय उनकी डेढ़ साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी। बेटी अपनी मां को बचाने के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचे और जब दरवाजा खुलवाया तो देखा कि पत्नी जमीन पर पड़ी है, जबकि पति अपने गोद में बेटी को लिए हुआ था। जिसके बाद लोगों ने पति को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी बेटी के सामने सिलेंडर से मार-मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों को महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram