फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लोयाबाद में बड़ा हादसा, कोयला लदा ट्रक पलटने से चालक घायल

जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में हटिया मोड़ के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। वहीं, दूसरे हादसे में एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

धनबाद: जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में हटिया मोड़ के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। वहीं, दूसरे हादसे में एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रही वृद्ध महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

हटिया मोड़ पर पलटा कोयला लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रक संख्या JH 10 X 4967 धनसार से कोयला लोड कर कांको मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे की ओर जा रहा था। इसी दौरान लोयाबाद हटिया मोड़ के घुमावदार रास्ते पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जितेंद्र राम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध महिला घायल

दूसरी घटना रात करीब 11 बजे एकड़ा झारखंड मोड़ के पास हुई। यहां सड़क किनारे जा रही एक वृद्ध महिला को पीछे से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram