फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CM आवास में हेमंत-के. राजू की मुलाकात, विकास से राजनीति तक हुई बात

सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और अन्य वरिष्ठ नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर चर्चा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम और कांग्रेस नेताओं के बीच राज्य में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के सुचारू संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीतियों समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उच्चस्तरीय बैठक में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस शिष्टाचार मुलाकात और बैठक के अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य सरकार के कामकाज और संगठनात्मक समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

विकास कार्यों और राजनीतिक स्थिति पर मंथन

सूत्रों और आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान राज्य में चल रही जनहित की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श करते हुए सरकार और गठबंधन के बीच आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर तेजी से अमलीजामा पहनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram