Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आखिर कैसा होगा व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम, जिसे ट्रंप बना रहे हैं सपनों जैसा?

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 15 साल पुराने सपने को साकार करने के लिए व्हाइट हाउस में बुलडोजर चलवा दिए हैं। अब वे अमेरिका में सबसे भव्य बॉलरूम बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2025 को व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में निर्माण कार्य का शुरुआती चरण शुरू हुआ है, जहां पुरानी दीवारों, खिड़कियों और हिस्सों को तोड़ा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस 90,000 वर्ग फुट के भव्य बॉलरूम के निर्माण में लगभग 200 से 250 मिलियन डॉलर की लागत आएगी। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि इस प्रोजेक्ट में कोई सरकारी फंडिंग नहीं है; इसका पूरा खर्च राष्ट्रपति ट्रंप और उनके निजी दानदाताओं द्वारा वहन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

शाही अंदाज वाला इवेंट हॉल

नया बॉलरूम मौजूदा ईस्ट रूम से तीन गुना बड़ा होगा। डिजाइन बेहद आलीशान है, जिसमें सोने के झूमर, चमकदार संगमरमर का फर्श, गिल्डेड कॉलम और बड़ी खिड़कियां शामिल होंगी। इसकी वास्तुकला ट्रंप के निजी क्लबों की शैली से प्रेरित है। इस हॉल में एक साथ 650 लोग बैठ सकेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप का यह बॉलरूम दक्षिणी मैदान की ओर खुलेगा और व्हाइट हाउस की पुरानी नेोक्लासिकल वास्तुकला से पूरी तरह मेल खाएगा। ट्रंप का कहना है कि यह हिस्सा व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक इमारत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, बल्कि उसकी भव्यता को बढ़ाएगा।

निजी आयोजनों के लिए नया स्थल

ट्रंप लंबे समय से व्हाइट हाउस में मेहमानों की मेजबानी के लिए पर्याप्त जगह न होने पर असंतुष्टि जता चुके हैं। उनका मानना है कि व्हाइट हाउस में बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों या संगोष्ठियों के लिए अतिरिक्त स्थान की जरूरत है। इसी कारण यह बॉलरूम एक ऐसा स्थल बनेगा जहां भव्य भोज, मीटिंग्स और राष्ट्रीय समारोह एक ही छत के नीचे आयोजित किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

1902 में बने ईस्ट विंग में आखिरी बड़े बदलाव 1942 में हुए थे। अब लगभग 80 साल बाद इसे पूरी तरह आधुनिक स्वरूप देने के लिए बुलडोजर और क्रेन का इस्तेमाल हो रहा है। इस निर्माण को ट्रंप अपने “व्हाइट हाउस रीमॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट” का अहम हिस्सा मानते हैं।

इस बॉलरूम के पूरा होने के बाद अमेरिका को मिलेगी एक ऐसी ऐतिहासिक संरचना, जिसमें आधुनिक लक्ज़री और क्लासिक शान दोनों का मेल होगा—जिसे ट्रंप ने अपना “ड्रीम हॉल” बताया है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *