Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन का HQ-29 सिस्टम, अमेरिका के थाड सिस्टम से कहीं बेहतर?

World News: चीन ने अपनी नई HQ-29 और HQ-19 एयर डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन किया है, जिन्हें विशेष रूप से हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। बात दें कि HQ-29 (जिसे रेड फ्लैग-29 भी कहते हैं) को चीन की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक बताती है।

इसकी मुख्य क्षमताएँ और विशेषताएँ ये हाइपरसोनिक हथियारों, परमाणु-सशस्त्र बैलिस्टिक मिसाइलों और यहाँ तक कि अंतरिक्ष से आने वाले खतरों को भी रोकने के लिए विकसित किया गया है। मिसाइल अपने लक्ष्य को सीधे टक्कर मारकर नष्ट करती है, जिससे विस्फोटकों की ज़रूरत नहीं पड़ती। चीनी विशेषज्ञों के अनुसार, यह कई मामलों में अमेरिकी थाड सिस्टम से बेहतर है, खासकर हाइपरसोनिक वाहनों के खिलाफ। कुछ विशेषज्ञ इसकी तुलना रूसी एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम से भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

यह मिसाइलों को उनके उड़ान के मिडकोर्स फेज में ही इंटरसेप्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो इस थाड के टर्मिनल इंटरसेप्शन सिस्टम से अलग बनाता है। इसकी अधिकतम ऑपरेशनल ऊँचाई 500-600 किमी है। यह टू-स्टेज रॉकेट मोटर का उपयोग करती है, जिससे यह लक्ष्य तक बहुत तेज़ी से पहुँचती है। यह चीन के निचले स्तर के सिस्टम जैसे एचक्यू-9 और पैट्रियट के साथ मिलकर एक बहु-स्तरीय वायु रक्षा कवच बनाती है। इसका फेज्ड एरे रडार एक अलग ट्रक पर लगा है और इसकी अनुमानित रेंज 4,000 किमी तक बताई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की नजर इस नई प्रणाली पर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान वर्तमान में एचक्यू-9 बी एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग करता था, जिसे भारत ने नष्ट कर दिया था, और अब वह चीन से HQ-29 हासिल करना चाहता है। इस परेड में HQ-19 एयर डिफेंस सिस्टम को भी प्रदर्शित किया गया था, जो संभवतः HQ-29 के साथ मिलकर चीन की वायु रक्षा को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *