फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोलकाता से रांची लौटते वक़्त बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वन विश्रामागार में स्वागत

– विकास योजनाओं व उपचुनाव पर चर्चा Jamshedpur. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय बहरागोड़ा के वन विश्रामागार पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी

अपनी भाषा में पढ़ें

– विकास योजनाओं व उपचुनाव पर चर्चा

Jamshedpur.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय बहरागोड़ा के वन विश्रामागार पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विधायक समीर महंती, डीएफओ सबा आलम, वन पदाधिकारी दिग्विजय सिंह समेत अन्य ने किया।

 

इधर झामुमो कार्यकर्ताओं ने ने भी स्वागत किया। मौके पर विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षड़ंगी, डॉ. बिनी षड़ंगी, शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष लम्बोदर कुंवर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वन विश्रामागार में हुई बैठक में विधायक समीर महंती ने चाकुलिया कार्गो एयरपोर्ट, वंदे भारत कोच फैक्ट्री और बुड़ामारा-चाकुलिया रेल परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। साथ ही आगामी उपचुनाव में झामुमो द्वारा सोमेश सोरेन को विजयी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान डीसी कर्ण सत्यार्थी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम सुनील चंद, डीएसपी अजीत कुजूर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से स्थानीयों में उत्साह का माहौल देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram