फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिवंगत कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ का सहारा, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिखाई संवेदनशीलता

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए संवेदनशील पहल की। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल और शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे उन कर्मियों के आश्रितों को 1-1

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए संवेदनशील पहल की। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल और शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे उन कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय दिवंगत हो गए थे।

इस अवसर पर गुमला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय कांस्टेबल अजीत कुमार, सरायकेला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय आरक्षी अनिल कुमार झा तथा जामताड़ा जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय शिक्षक सुशील कुमार मरांडी के परिजनों को सम्मानपूर्वक राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन सभी कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है, जिन्होंने सेवा के दौरान अपने प्राण गंवाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों को उनका पूरा हक और अधिकार दिया जाएगा और सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहयोग से उनके परिवार को नई दिशा और उम्मीद मिलेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत दी गई यह राशि बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और जीवन यापन में महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी।

इस मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के झारखंड हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य न केवल दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि उनके आश्रित परिवारों को सुरक्षित भविष्य देना भी है। राज्य सरकार ने इस पहल से यह संदेश दिया है कि वह सदैव अपने कर्मियों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram