Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम, मोरहाबादी में बांटे गए प्रमाण-पत्र

Ranchi : झारखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में बुधवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में तीन हजार से अधिक अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विशिष्ट आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए राज्य सरकार की ओर से सम्मान जताया।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी राज्य निर्माण की नींव हैं और उनका संघर्ष सदैव सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन आंदोलनकारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर संकल्पित है।

उन्होंने आगे कहा कि आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान ही झारखंड राज्य की प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आंदोलनकारी आगे भी राज्य के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने यह संदेश दिया कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *