फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मलबे में कम से कम 15 लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने मलबे से एक शव बरामद किया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहा है।

सुबह 9:50 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने में मदद की।

सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का छठा बड़ा हादसा

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी में भी इमारत गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन पांच हादसों में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में कई छात्र भी शामिल थे।

फिलहाल चावड़ी बाजार में बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram