फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेटी तृषा के निधन पर दीपिका पांडेय सिंह से मिले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार सुबह झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और उनके

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार सुबह झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अजय शर्मा, विधायक अनूप सिंह और रविंद्र सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और इस कठिन समय में परिवार को हिम्मत दी।

गौरतलब है कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की 24 सितंबर 2026 को जमशेदपुर के सोनारी इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी।

बेटी के निधन के बाद से दीपिका पांडेय सिंह का परिवार गहरे सदमे में है। इसी बीच भूपेश बघेल ने उनके आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram