Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा की ओर से उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के कारण हो रही जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते कई महीनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्र जंगली हाथियों के आतंक से त्रस्त हैं। जंगलों से हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश कर ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, जिससे अब तक कई ग्रामीणों की…
Author: Samsul Haque
Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, वहीं बस में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस चालक हैंडब्रेक लगाकर पास ही चाय पीने चला गया था। इसी दौरान रेलवे फाटक बंद होने…
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 16 ग्राम ब्राउन शुगर, एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी (संख्या JH05DJ-2883) जब्त की है। हालांकि, इस दौरान ब्राउन शुगर का मुख्य सप्लायर आदित्यपुर निवासी मोहम्मद फिरदौस अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अनुसंधान…
Chaibasa News: गांवों के विकास और व्यवस्था सुधार को लेकर पेसा (PESA) कानून के लागू होने पर एक बार फिर सवाल खड़े किए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता साधु हो’ ने कहा है कि केवल कानून लागू कर देने से गांवों की स्थिति अपने आप नहीं सुधरती। इसके लिए समाज और व्यवस्था दोनों में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास का हवाला देकर बिहार से झारखंड को अलग किया गया था। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह सवाल बना हुआ है कि जमीनी स्तर पर कितना सुधार हुआ है। इसी तरह…
Chaibasa News: कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार जैन की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रति स्वर्गीय अशोक कुमार जैन के योगदान पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिम सिंहभूम में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की और संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि स्वर्गीय अशोक कुमार जैन…
Chaibasa News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में सीनियर झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं स्पोर्ट्स फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सेरसा एवं वेस्ट सिंहभूम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां के विधायक दशरथ गगराई ने किया। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से आए बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया और अपने शारीरिक सौष्ठव व फिटनेस का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग के गौतम सोनी ने मिस्टर वेस्ट सिंहभूम और मिस्टर सीनियर झारखंड का खिताब अपने नाम किया। वहीं रांची के मोहम्मद शाहनवाज खान उपविजेता…
Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज मुहैया कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा…
Jamshedpur News: शहर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार ने एक बार फिर खून बहा दिया। टेल्को कंपनी की बाउंड्रीवाल के भीतर, बिरसानगर जोन नंबर-6 के जंगल में रविवार को दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद के रूप में हुई है। इस घटना में उसका साथी अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच विनीत नामक युवक ने सोहेल को बातचीत के बहाने…
Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से हमला कर मोहम्मद सोहेल की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह क्लब के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। शव बरामद होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद भयावह थी, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहम्मद सोहेल और घायल जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से घर नहीं आया था। रविवार रात वह अपने परिचित…
Dumka News: झारखंड के शिकारीपाड़ा प्रखंड में सोमवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई से हुई मौत के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव एनएच‑114A पर रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला ढाका गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार…
Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और योग के प्रति लगाव के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में मलाइका ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अलग-अलग प्राणायाम करती नजर आईं। इस वीडियो में मलाइका ने बताया कि योग सिर्फ शरीर को फिट रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है। उन्होंने अपने पोस्ट में पांच ऐसे प्राणायामों का जिक्र किया, जो रोजमर्रा की जिंदगी में सेहत को बेहतर बना सकते हैं। ये प्राणायाम हैं…
Ranchi News: झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बेहद गंभीर रेल हादसा होते-होते टल गया। लोहरदगा–रांची रेल खंड पर कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के दो पिलर धंस जाने के बावजूद राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन वहां से गुजर गई। बाद में जब पुल की हालत सामने आई, तो रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। घटना के मुताबिक कोयल नदी पुल का पिलर नंबर पांच पहले से मरम्मत के दौर में था। अचानक उसमें गहरी दरारें उभर आईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पिलर नंबर चार भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सबसे…
India News: पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शादी समारोह के दौरान मंच के पास बैठे सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वहां भारी भीड़ थी और सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद थी, फिर भी हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक की पहचान 47 वर्षीय जरमल सिंह के रूप में हुई है। वह आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:38 बजे शादी समारोह में घुसे दो बदमाश पीछे से आए और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही जरमल…
India News: भारतीय सेना की अग्निवीर योजना एक बार फिर चर्चा में है। साल 2022 में शुरू हुई इस योजना का पहला बैच अब अपने चार साल पूरे करने जा रहा है। जून और जुलाई के दौरान करीब 20 हजार से ज्यादा अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि पूरी होने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। इसी बीच सेना ने यह साफ कर दिया है कि स्थायी सैनिक बनने के लिए अग्निवीरों को किन सख्त नियमों का पालन करना होगा। सेना के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अगर कोई अग्निवीर परमानेंट कमीशन चाहता है, तो उसे शादी से पूरी तरह दूरी बनाए रखनी…
World News: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिक गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त और आक्रामक रुख अपनाते हुए मेक्सिको, क्यूबा और कोलंबिया को खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर इन देशों ने मादक पदार्थों की तस्करी और कथित नार्को-आतंकवादी गतिविधियों पर तुरंत काबू नहीं पाया, तो अमेरिका वहां भी सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। वेनेजुएला में हुए हालिया अमेरिकी ऑपरेशन और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को ट्रंप ने एक “मिसाल” बताया। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अमेरिका अब अपने…
Patna News: राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड का असर अब निर्माण कार्यों पर साफ दिखने लगा है। बीते करीब 15 दिनों से घरेलू निर्माण लगभग ठप है, लेकिन इसी बीच अवैध बालू कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। गंगा नदी और सोन नदी से जुड़े बालू माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। शहर की सड़कों पर बालू लादे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दोबारा दिखाई देने लगी हैं। ठंड के चलते मांग कम है, इसलिए बालू की कीमतों में भी गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली बालू की कीमत करीब 1000 रुपये तक…
M.P. News: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा तैयार की जा रही अत्याधुनिक ड्रोन विंग अब देशभर के लिए एक नया मॉडल बनने जा रही है। तकनीक आधारित पुलिसिंग को भविष्य की जरूरत मानते हुए केंद्र और राज्यों के स्तर पर इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस को अब जमीन के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी की ताकत मिलने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश के इस मॉडल को देखते हुए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों ने ड्रोन आधारित निगरानी…
World News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधी रात को तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। लोग गहरी नींद में थे और अचानक आसमान से हमले शुरू हो गए। सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया गया। क्या नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सही निकली इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोग इसे सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आने वाले बड़े वैश्विक संकट से जोड़कर देख रहे हैं। खासतौर…
World News: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद देश की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। मौजूदा हालात में सत्ता की कमान उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज के हाथों में है, जिन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। लेकिन पद संभालते ही उन्हें अमेरिका की सख्त चेतावनियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक हालिया इंटरव्यू में डेल्सी रॉड्रिगेज को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर वेनेजुएला में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो डेल्सी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह अंजाम पूर्व राष्ट्रपति…
India News: सोमवार की सुबह पूर्वोत्तर भारत में लोगों की नींद उस वक्त टूट गई, जब असम समेत कई राज्यों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया। इसका केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में था,…
