Bihar News: CM नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया समाहरणालय में सीमावर्ती सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य के पांच सीमावर्ती जिलों—पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया और सुपौल—की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक, सैन्य और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और मानव तस्करी पर रोकथाम जैसे विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने CM को धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे लाइन और पुलों…
Author: Samsul Haque
Jharkhand News: न्याय व्यवस्था को आम जनता के लिए सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), कोडरमा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, विभागीय प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न्यूनतम खर्च में अधिकतम न्याय संभव है। यह प्रणाली लोगों को शीघ्र, सस्ता और विवाद…
Jharkhand News: राज्य सरकार ने पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शनिवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोलपोल गांव स्थित बिकाबेल में पुर्नवासित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने लातेहार जिले के गारू प्रखंड के कुजरूम और जागीर गांव से विस्थापित 57 परिवारों के हालात की जानकारी ली, जिन्हें बिकाबेल में बसाया गया है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सिर्फ घर नहीं, बल्कि…
Ranchi News: झारखंड सरकार ने मरीजों के परिजनों की परेशानियों को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के किसी भी अस्पताल को मृतक का शव रोकने की अनुमति नहीं होगी, चाहे इलाज का बिल बकाया ही क्यों न हो। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने सभी जिला उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को बिल के कारण न रोका जाए। यह फैसला केंद्र सरकार की पहल पर लिया…
Bihar News: पटना के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में एक नवजात की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की गई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया गया। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही और 2500 रुपए की अवैध मांग का आरोप लगाया है। उक्त मामला पटना सिटी के मालसलामी इलाके की रहने वाली अंशु कुमारी से जुड़ा है, जो 6 मई को प्रसव के लिए अस्पताल आई थीं। परिजनों का आरोप है कि लेबर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था और…
Jharkhand News: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात शहर थाना के टीओपी-2 क्षेत्र स्थित कान्दू मुहल्ला के गोरहो मंदिर के समीप हुई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है, जो कान्दू मुहल्ला का ही निवासी है। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक…
World News: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक करके जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शिविरों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों व रिहायशी इलाकों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया। हालांकि, पाकिस्तानी हमले को भारत के मजबूत एयर डिफेंस ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। भारतीय सेनाओं ने उकसावे का जवाब देना शुरू किया, तो पाकिस्तान की चूलें हिल गईं। अब पाकिस्तानी विदेश मंत्री का कहना है कि पाकिस्तान युद्ध नहीं बल्कि शांति चाहता है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और…
World News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत की। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही अमेरिका ने यह भी दोहराया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है। रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत…
India News: फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप ने हाल ही में ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें सूरत कोर्ट से नोटिस जारी किया था था अब छत्तीसगढ़ के रायपुर कोर्ट ने अनुराग पर गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह कदम उनके खिलाफ हाईकोर्ट के अधिवक्ता द्वारा दायर परिवाद के आधार पर उठाया गया है। अब रायपुर कोर्ट ने अभिनेता पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश रायपुर कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी आकांक्षा की बेंच ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।…
India News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बाबासाहेब नीलकंठ कल्याणी ने कहा कि सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने यह बात इस सवाल के जवाब में कही। भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को उछाल के साथ 1132 रुपए पर पहुंच गए हैं। भारत फोर्ज लिमिटेड के सीएमडी ने कहा कि हमें अगले हफ्ते दिल्ली बुलाया गया है, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत डायनामिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड दूसरी प्रमुख डिफेंस कंपनियां हैं।…
Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी नहीं देने पर न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक कारतूस…
Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णानगर गांव में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के कुएं में गिरे डीजल पंप सेट को निकालने गए दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बहादुर राणा (30) और सुरेंद्र साव (32), दोनों पूर्णानगर निवासी के रूप में की गई है। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब दोनों युवक अपने खेत में पटवन के लिए उपयोग होने वाले डीजल पंप को निकालने कुएं में उतरे। उन्होंने रस्सी के सहारे अंदर उतरने…
India News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने बड़ा फैसला लिया है। संस्था ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की फाइनल और इंटरमीडिएट लेवल की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। ICAI ने स्पष्ट किया कि 9 और 14 मई को आयोजित होने वाली फाइनल और इंटर ग्रुप 2 की परीक्षाएं अब नई तारीखों में ली जाएंगी, जिनकी घोषणा समय आने पर की जाएगी। साथ ही, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा, यानी…
India News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह कार्रवाई 8 मई की रात को करीब 11 बजे की गई, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। बीएसएफ जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर ने “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके इस ऑपरेशन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे, सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की…
India News: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के जम्मू के अलावा पुंछ और राजौरी का भी दौरा करने की संभावना है। अब्दुल्ला 8 मई को जम्मू शहर और आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर किए गए असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू पहुंचे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में आज और कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कल कहा कि एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 9 और 10 मई…
India News: गुरुवार रात, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) के साथ विभिन्न स्थानों पर झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई कर कराची सहित कई ठिकानों पर धमाके कर दिए। शुक्रवार की सुबह LoC के पास तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे इस हमले…
India News: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर विभिन्न इलाकों में ड्रोन हमले की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिशों को भारत के सुरक्षाबलों के द्वारा नाकाम कर दिया गया। It’s raining missiles in Pakistan. With love from India #OperationSindoor pic.twitter.com/vMuSIyDOqo — Kashmiri Hindu (@BattaKashmiri) May 7, 2025 सेना ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा…
India News: भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। दरअसल, बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार देर रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाया। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं। भारतीय सेना ने पहले ही…
Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो के बालिगुमा बगान क्षेत्र में बन रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार की सुबह बड़ा प्रशासनिक कदम देखने को मिला। स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बाद डीसी अनन्य मितल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन सड़क को जेसीबी मशीन से तुड़वाने का आदेश दिया। यह मामला तब सामने आया जब पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी को शिकायत देकर अवगत कराया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो सड़क की मोटाई मानकों के…
Ranchi News: राजधानी रांची में सिरमटोली में सड़क सह रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस ब्रिज के निर्माण को गति देने के लिए रेलवे अब ब्लॉक लेने जा रहा है, जिसका सीधा असर रांची रेल मंडल की कई ट्रेनों पर पड़ेगा। मई महीने में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रद्द ट्रेनों की सूची: हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602) – रद्द तिथि: 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025। रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर (58033/58034) – रद्द तिथि: 9,…
