Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर क्यों? 250 साल के जश्न से जुड़ा है राज
World

ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर क्यों? 250 साल के जश्न से जुड़ा है राज

अमेरिका की आजादी के 250 साल और ट्रंप की ग्रीनलैंड रणनीति। क्या जश्न से पहले दुनिया को चौंकाने की तैयारी है? पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: वाशिंगटन से उठी एक हलचल ने 2026 की शुरुआत में ही दुनिया को चौंका दिया। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा किए जाने की खबरों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि अगला निशाना कौन होगा। ईरान या फिर ग्रीनलैंड।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयानबाजी ने यूरोप की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई यूरोपीय नेताओं को अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले जितने खतरनाक नहीं लग रहे। 16 जनवरी को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यूरोपीय संघ को रूस के साथ रिश्तों पर दोबारा सोचने का संकेत दे दिया।

इस खबर को भी पढ़ें : ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर, 250वें बर्थडे से पहले ‘नया मैनिफेस्ट डेस्टिनी’

विश्लेषकों का कहना है कि 2026 में ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है। अब वे ऐसे नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं, जो पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनकी नई सोच को विशेषज्ञ “डोनरो डॉक्ट्रिन” कह रहे हैं, जिसकी जड़ें 1823 की मुनरो डॉक्ट्रिन से जुड़ी मानी जा रही हैं।

ट्रंप के मुताबिक अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर पकड़ नहीं बनाई, तो रूस या चीन वहां अपना दबदबा जमा सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर साफ लिखा कि ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। ट्रंप का मानना है कि ग्रीनलैंड उनके गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए बेहद अहम है। शीत युद्ध के दौर से ही अमेरिका वहां मिसाइल ट्रैकिंग रडार लगाता आया है।

ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है और यह खनिजों व रेयर अर्थ मेटल्स से भरपूर माना जाता है। आकार में यह भारत के लगभग दो-तिहाई के बराबर है। इसके अलावा यह ग्रीनलैंड–आइसलैंड–ब्रिटेन गैप पर स्थित है, जो सैन्य रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ट्रंप की जिद के पीछे सिर्फ रणनीति नहीं, बल्कि 19वीं सदी की सोच “मैनिफेस्ट डेस्टिनी” भी है। इसी सोच के तहत अमेरिका ने अपने इतिहास में कई इलाके खरीदे और कब्जाए। 1803 में फ्रांस से लुइसियाना और 1867 में रूस से अलास्का खरीदा गया था।

अब ग्रीनलैंड को लेकर यह बहस ऐसे वक्त में तेज हुई है, जब अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे करने जा रहा है। 4 जुलाई 2026 को देशभर में भव्य समारोह की तैयारी है, जिसकी अगुवाई खुद ट्रंप करेंगे। व्हाइट हाउस में एक नया भव्य स्टेट बॉलरूम भी बनाया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि ट्रंप ग्रीनलैंड को सिर्फ रणनीतिक जरूरत नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक विरासत का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हज 2026: मक्का में सेना की मिलिट्री परेड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

May 22, 2026

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सुलग उठा बोलीविया; हिंसा के विरोध में नागरिकों ने निकाली बड़ी रैली

May 21, 2026

नेतन्याहू की बढ़ीं मुश्किलें: इजरायल में संसद भंग करने के प्रस्ताव पर वोटिंग आज

May 21, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.