फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

घाट पर नेटवर्क गायब फिर भी मिलेगी पूरी जानकारी, पटना प्रशासन ने लॉन्च किया छठ स्पेशल ऐप

Patna : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दौरान राजधानी पटना के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस भारी भीड़ के बीच लोगों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा

ऐप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दौरान राजधानी पटना के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस भारी भीड़ के बीच लोगों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। लेकिन छठ महापर्व 2026 में श्रद्धालुओं को घाटों से जुड़ी जरूरी जानकारियों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर पटना जिला प्रशासन ने एक खास डिजिटल सुविधा शुरू की है। इसके तहत श्रद्धालु घर बैठे या रास्ते में ही अपने मोबाइल पर महज एक क्लिक के जरिए घाटों की पूरी स्थिति जान सकेंगे।

chhathpujapatna.com पर दिखेगा लाइव नक्शा, खतरनाक घाटों से करेगा सतर्क

जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों और उनके परिजनों की मदद के लिए chhathpujapatna.com नाम से एक आधिकारिक वेब ऐप तैयार किया है। इस वेब ऐप को खोलते ही आपके सामने एक नक्शा खुल जाएगा, जिसमें आप अपने आसपास मौजूद सभी घाटों की स्थिति आसानी से देख सकेंगे। प्रशासन की तरफ से इस ऐप में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। यह ऐप श्रद्धालुओं को केवल सुरक्षित घाटों तक पहुंचने का रास्ता दिखाएगा। अगर कोई घाट खतरनाक या अनुपयुक्त की श्रेणी में है, तो ऐप पर उसका नक्शा नहीं दिखेगा ताकि लोग गलती से भी उस तरफ न जाएं। श्रद्धालु अपनी जरूरत के हिसाब से ऐप पर दी गई सुविधाओं पर क्लिक करके सीधे उस जगह की लोकेशन पा सकेंगे।

बिना नेटवर्क के भी चलेगा ऐप, 90 सुरक्षित और 8 खतरनाक घाट चिह्नित

अक्सर देखा जाता है कि छठ पूजा के समय घाटों पर भारी भीड़ होने के कारण मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाता है और इंटरनेट काम करना बंद कर देता है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इस वेब ऐप को इस तरह तैयार किया है कि यह बिना इंटरनेट नेटवर्क के भी आसानी से काम करेगा। यानी घाट पर नेटवर्क गायब होने के बावजूद श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारियां मिलती रहेंगी। प्रशासन ने इस बार कुल 90 घाटों को सुरक्षित घोषित किया है, जबकि 8 घाटों को खतरनाक और 7 घाटों को अनुपयुक्त माना गया है। इसके अलावा ऐप पर 46 पार्किंग स्थल, 19 सहायता केंद्र, 9 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पीने के पानी की 14 जगहों, 25 मुख्य शौचालय और 27 वस्त्र बदलने के कक्षों की लोकेशन भी दर्ज की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 432 गोताखोर और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात

डिजिटल सुविधा के साथ-साथ जमीन पर भी प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे शहर के घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए 607 अस्थाई शौचालय, 560 यूरिनल और 453 वस्त्र बदलने के कक्ष बनाए गए हैं। नदी में किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए 321 नाव और नाविकों को लगाया गया है। इसके साथ ही पानी में नजर रखने के लिए 432 गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 9 और एसडीआरएफ की 8 टीमें भी लगातार घाटों पर तैनात रहेंगी, जिनकी पूरी जानकारी इस नए वेब ऐप पर उपलब्ध है।

Also Read : राशन कार्ड नहीं है तो कर दीजिए आवेदन, 30 दिन में कार्ड देने का CM सम्राट का ऐलान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram