Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»लियाकत अली की 4 हजार करोड़ की जमीन किसकी? हाईकोर्ट में बड़ा सवाल
India

लियाकत अली की 4 हजार करोड़ की जमीन किसकी? हाईकोर्ट में बड़ा सवाल

लियाकत अली खान की 4 हजार करोड़ की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद। हरियाणा सरकार का जवाब दाखिल, अब CBI की बारी।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की कथित 4 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में हरियाणा सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार और सीबीआई का जवाब नहीं आया है। इसी वजह से अब अगली सुनवाई 3 फरवरी को तय की गई है।

मामला हरियाणा के करनाल जिले के गांव डबकौली खुर्द से जुड़ा है, जहां लियाकत अली खान की पारिवारिक जमीन होने का दावा किया गया है। याचिका के अनुसार यह जमीन करीब 1200 एकड़ है, जिसमें करनाल शहर की दुकानें और आवासीय संपत्तियां भी शामिल हैं। मौजूदा बाजार कीमत लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : वक्फ बिल सीधे तौर पर मुस्लिम समाज को कमजोर करने और भय का माहौल बनाने वाला : कैलाश यादव

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भूमाफिया फर्जी वारिस खड़े कर इस जमीन को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में कुछ अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत भी हो सकती है, इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे वकील इंदूबाला, करूणा शर्मा और रामकिशन का कहना है कि हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में जो जवाब दाखिल किया है, वह नकारात्मक है। सरकार ने जमीन का कस्टोडियन केंद्र सरकार को न मानते हुए कब्जाधारियों जमशेद अली खान और अन्य को ही मालिक माना है।

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि इस मामले की जांच एसआईटी और डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा निष्पक्ष तरीके से की गई थी। जांच में आरोप साबित नहीं होने के कारण कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की गई है।

वकीलों का कहना है कि अभी तक न तो केंद्र सरकार और न ही सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल किया है। उम्मीद है कि 3 फरवरी से पहले दोनों पक्ष अपना-अपना जवाब कोर्ट में पेश कर सकते हैं। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी 2026 को होगी।

उधर, याचिकाकर्ता सोनू के वकील ने बताया कि करनाल पुलिस की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए रिप्लाई को लेकर याचिकाकर्ता और ग्रामीण जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी और मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जीवन का संतुलन : सेहत का स्वाद और सुकून की रफ्तार

June 17, 2026

बंगाल में नगर निगम चुनाव की तारीख तय, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

June 15, 2026

देहरादून में खौफनाक वारदात: सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ’त के घाट

June 15, 2026

RECENT ADDA.

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी!

June 17, 2026

जीवन का संतुलन : सेहत का स्वाद और सुकून की रफ्तार

June 17, 2026

आधी रात को RSS दफ्तर पर हमला! सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर अपराधियों ने फैलाई सनसनी

June 17, 2026

पालकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: वनोपज व्यापारियों से लूट मामले में अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल बरामद

June 17, 2026

वोटर लिस्ट से हजारों योग्य मतदाता ‘गायब’, ‘Multiple Record Found’ के फेर में फंसे लोग

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.