Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»बिना इंजन 18 दिन समुद्र में रहा ‘कौंडिन्य’, गुजरात से ओमान पहुंचा
Social/Interesting

बिना इंजन 18 दिन समुद्र में रहा ‘कौंडिन्य’, गुजरात से ओमान पहुंचा

भारत की प्राचीन समुद्री परंपरा का जीवंत उदाहरण। बिना इंजन और तकनीक 18 दिन समुद्र में चलकर ओमान पहुंचा आईएनएसवी कौंडिन्य।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Interesting News: भारत की प्राचीन समुद्री विरासत को एक बार फिर दुनिया के सामने लाते हुए भारतीय नौसेना के पारंपरिक जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य ने एक ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पूरी कर ली है। यह जहाज 18 दिनों तक समुद्र में रहकर गुजरात के पोरबंदर से ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचा है।

हाथों से सिला जहाज और 18 दिन की यात्रा

यह यात्रा 29 दिसंबर को शुरू हुई थी और 14 जनवरी को जहाज के सुरक्षित मस्कट पहुंचने की पुष्टि हुई। खास बात यह रही कि यह पूरा सफर बिना इंजन, बिना बिजली, बिना GPS और किसी भी आधुनिक तकनीक के पूरा किया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : सोमालिया को डकैती से बचने के गुर सिखाएगा पाकिस्तान? जानिए विस्तार से

आईएनएसवी कौंडिन्य को 5वीं शताब्दी के भारतीय जहाजों के मॉडल पर तैयार किया गया है। इस जहाज में लोहे की कील या धातु का कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ। लकड़ी के तख्तों को नारियल के रेशों से बनी रस्सियों से सिलकर जोड़ा गया है। इस प्राचीन तकनीक को ‘टांका पद्धति’ कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल भारत में सदियों पहले होता था।

जहाज पूरी तरह हवा के सहारे कपड़े के पाल यानी सढ़ से चलता है। इसमें न तो केबिन है और न ही कोई कमरा। क्रू मेंबर्स खुले डेक पर स्लीपिंग बैग में सोते रहे। रात के समय दूसरे जहाजों को संकेत देने के लिए केवल हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया। पीने का पानी मिट्टी के मटकों में रखा गया था और पूरे सफर में चालक दल ने खिचड़ी और अचार खाकर यात्रा पूरी की।

इस खबर को भी पढ़ें : समुद्र की गहराई से निकला 600 साल पुराना विशाल व्यापारिक जहाज

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की, जिसके बाद यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई।

जहाज का नाम पहली सदी के प्रसिद्ध भारतीय नाविक कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने हिंद महासागर पार कर मेकांग डेल्टा तक यात्रा की थी। जहाज का डिजाइन अजंता गुफाओं की 5वीं सदी की एक पेंटिंग से प्रेरित है।

भारत सरकार ने इस परियोजना को वर्ष 2023 में मंजूरी दी थी। इसके तहत संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और गोवा की निजी कंपनी होड़ी इनोवेशंस के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। जहाज को फरवरी 2025 में गोवा में लॉन्च किया गया था।

इस खबर को भी पढ़ें : कयामत की आहट! ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ में हलचल, 3 मीटर बढ़ेगा समुद्र स्तर

आईएनएसवी कौंडिन्य के पालों पर गंडभेरुंड और सूर्य के प्रतीक बने हैं। आगे की ओर सिंह याली की आकृति है और डेक पर हड़प्पा शैली से प्रेरित प्रतीकात्मक पत्थर का लंगर लगाया गया है। यह जहाज आज भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास

May 27, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.