फॉण्ट कनवर्टर NEW

जाम से निपटने को पुलिस ने कसा शिकंजा, गलत पार्किंग पर 30 चालान

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने गलत पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को पिठोरिया चौक और चंदवे चौक पर चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े करीब 30

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने गलत पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को पिठोरिया चौक और चंदवे चौक पर चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े करीब 30 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई ट्रैफिक एएसआई जमशेद आलम और पिठोरिया पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही सड़क के किनारे और चौक-चौराहों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram