India News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी खूनी करतूत को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात ग्राम सिरसेटी के नंदापारा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और ग्रामीणों को निशाना बनाया। उन्होंने मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों – पदाम पोजा और पदाम देवेंद्र – की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, दो अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात करीब 11 बजे नक्सली गांव में दाखिल हुए और ग्रामीणों…
Author: Samsul Haque
India News: गुरुग्राम पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल उठ गया है। एक जापानी टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आरोप लगाया कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उससे ₹1000 बिना रसीद लिए गए। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। View this post on Instagram A post shared by Kaito (@kslto) वीडियो सामने आते ही डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने सख्त कदम उठाए। उन्होंने एक जोन ऑफिसर, एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। जापानी पर्यटक ने पूरा वाकया अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट…
India News: कोरोना महामारी ने जब पूरी दुनिया को हिला दिया था, तब लाखों लोग बेरोजगार हो गए और खाने तक की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे मुश्किल वक्त में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत देशभर में करोड़ों गरीबों को हर माह मुफ्त राशन मिल रहा है। 5 जुलाई 2013 को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था, जबकि 10 सितंबर 2013 से कानून लागू हुआ। अधिनियम लागू होने के बाद पीडीएस के तहत गेहूं और चावल की कीमत तय की गई थी। लेकिन मोदी सरकार जब से सत्ता में आई…
Jharkhand News: लातेहार जिले में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु और मुकेश राम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन चारों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। इनके अलावा तीन लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु ने भी हथियार डाल दिए। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान चार एके-47 राइफल, तीन एसएलआर, दो 303…
Patna News: पटना की राजनीति सोमवार को बेहद गर्म रही, जब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। यह मौका था इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन समारोह का, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। गांधी मैदान की ओर बढ़ते इस रोड शो में राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। दरअसल, यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और लगभग दो हफ्ते तक चली। इस दौरान यात्रा ने औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया,…
Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप मालिक पुनित सेठिया के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी पांच लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। लेकिन बैंक गेट पर ही घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने रिवॉल्वर की बट से प्रहार कर विमलेश को घायल कर दिया और पिस्तौल दिखाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। महज कुछ ही मिनटों में…
Ranchi News: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार थम गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में सोमवार को तेज धूप और चिपचिपी उमस ने आमजन को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, सरायकेला में सबसे ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रांची में उमस का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बीते 24 घंटों में रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8,…
India News: अब देश के हवाई अड्डों पर यात्रियों को गंदे शौचालय या लंबी कतारों की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर नई गाइडलाइन लागू करने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद यात्रियों का सफर और सुविधाजनक होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अथॉरिटी ने हवाई अड्डों के लिए एक समान प्रदर्शन मानक (Performance Standard) तैयार किया है। इसके तहत हर एयरपोर्ट पर साफ-सुथरे शौचालय, आधुनिक तकनीक से लैस सेवाएँ और सामान लेने में लंबी कतार से छुटकारा सुनिश्चित किया जाएगा। खास बात यह है कि जो एयरपोर्ट्स इन मानकों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे,…
India News: समान नागरिक संहिता (UCC) पर लंबे समय से बहस चल रही है। अक्सर यह सवाल उठता है कि आदिवासी समुदाय, जिनकी अपनी परंपराएं और परंपरागत कानून हैं, क्या इस दायरे में आएंगे या नहीं। इस पर अब केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बड़ा बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। दिल्ली में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि आदिवासी समुदाय को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व और देश के अन्य आदिवासी इलाकों में लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार स्वतंत्र जीवन जीते हैं। सरकार…
Sports News: क्रिकेट की दुनिया में नए सितारों का आना आम बात है, लेकिन कभी-कभी कोई खिलाड़ी ऐसा आ जाता है जो अपनी कम उम्र में ही सबको हैरान कर देता है। वैसा ही नाम है वैभव सूर्यवंशी का, जिसने महज 14 साल की उम्र में अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने 35 गेंदों में शतक ठोककर अपनी प्रतिभा साबित कर दी। राजस्थान की टीम ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, और वैभव ने इस मौके को शानदार अंदाज में भुनाया। यही नहीं, इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19…
India News: नई दिल्ली से एक ऐसा मेडिकल केस सामने आया है जिसने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने 33 साल के एक युवक के फेफड़े से 26 साल पुराना पेन का ढक्कन बाहर निकाला। यह वही ढक्कन था जो उसने महज सात साल की उम्र में खेलते-खेलते गलती से निगल लिया था। निकाला 26 साल पुराना पेन का ढक्कन दरअसल, बचपन में खेलते वक्त उसने पेन का कैप मुंह में डाल लिया था और अचानक खांसी आने पर वह उसके गले से होते हुए फेफड़े में जा फंसा। उस समय परिवार उसे डॉक्टरों…
World News: तियानजिन से आई कुछ तस्वीरों ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। यहां चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मंच पर दिखे। तीनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया और थोड़ी देर तक आपसी बातचीत करते रहे। इस तिकड़ी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि यह नजारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल, ट्रंप हाल ही में भारत समेत कई देशों…
World News: ईरान में हिजाब को लेकर लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है, लेकिन इस बार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ कर दिया कि सख्त हिजाब कानून फिलहाल लागू नहीं होगा, क्योंकि इससे देश में अशांति और गृह युद्ध जैसी स्थिति बन सकती थी। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज को टकराव की ओर धकेल देता और राष्ट्रीय विवाद खड़ा कर देता। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इंटरव्यू में कहा, “मेरे परिवार की महिलाएं हिजाब पहनती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि जो महिला हिजाब नहीं पहनती, वह बुरी इंसान है।” उनका मानना है…
World News: स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने कार्यस्थल पर होने वाले व्यवहार को लेकर बड़ी बहस खड़ी कर दी है। यहां 64 वर्षीय मॉरीन हाउईसन नाम की डेंटल नर्स को अपने सहकर्मी की लगातार रूड और अपमानजनक हरकतों के कारण पैनिक अटैक झेलना पड़ा। मामला कोर्ट तक पहुंचा और ट्रिब्यूनल ने हाउईसन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें करीब 30 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया। हाउईसन पिछले 40 साल से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में नई डेंटल थैरेपिस्ट जिसना इकबाल के आने के बाद…
World News: अफगानिस्तान एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। बीती रात यहां 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसने कई जिलों को बुरी तरह हिला दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जैसे-जैसे मलबा हटाने का काम आगे बढ़ेगा, मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र कुनर प्रांत के हिंदू कुश क्षेत्र में था और यह जमीन से महज 8 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस वजह से झटके…
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में खेतों में काम कर रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान कुमारी देवी (पति मनोज राम), प्रेमशिला देवी (पति मदन राम) और मांग्री देवी (पति अशोक राम) के रूप में हुई है। वहीं, मीरा देवी, जानकी देवी, कुंती देवी और गीता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें ग्रामीणों…
Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत सोनपुर मंडल के नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शामिल कर दिया है। यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो गया है। रेलवे का मानना है कि इस कदम से परिचालन और रखरखाव अधिक सुगम और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। नए बदलाव के तहत जिन स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित किया गया है, उनमें मुजफ्फरपुर जंक्शन के अलावा नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम शामिल हैं। पहले तक इन स्टेशनों पर परिचालन के लिए ट्रेनों…
Patna News: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना भी इस लिस्ट में शामिल है। विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी और चक्रवाती परिसंचरण के असर से राज्य का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। सिवान और गोपालगंज जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अधिसंख्य भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की…
Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में रविवार रात सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में घेराबंदी कर कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। घटना देर रात करीब 11:50 बजे की है। कंपनी सुरक्षा विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी और घेराबंदी की। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार्रवाई की गई और धातकीडीह निवासी रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल…
Jamshedpur News: जमशेदपुर की राजनीति में एक गहरी रिक्तता छोड़ते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ राधे प्रसाद यादव का सोमवार सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय स्वयं उन्हें देखने अस्पताल पहुँचे थे, लेकिन वहाँ जाकर पता चला कि राधे बाबू अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा— “राधे बाबू नहीं रहे। सुबह 4 बजे उन्होंने संसार से विदा ले लिया।…
