फॉण्ट कनवर्टर NEW

ISB हैदराबाद में झारखंड की महिलाओं का जलवा, मॉडल साझा

Ranchi: झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य की दो महिला प्रतिनिधियों को देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य की दो महिला प्रतिनिधियों को देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।

गुमला जिले के बिशुनपुर स्थित सर्वेश्वरी महिला समूह की अध्यक्ष अनीता देवी और सिमडेगा की ब्रिजित कांडुलना इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी हैं। यह कार्यक्रम 22 मार्च को आयोजित हो रहा है, जहां देशभर से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में दोनों महिला प्रतिनिधि झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित JSLPS की आजीविका उन्मुख योजनाओं की जानकारी साझा करेंगी। इसके तहत पलाश, आदिवा, दीदी कैफे और फूलों झानो जैसे ब्रांड के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को प्रस्तुत किया जाएगा।

इन योजनाओं के जरिए राज्य की हजारों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। यह मंच उन्हें अपने अनुभव और सफलता की कहानियां राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिनिधियों को आधुनिक व्यवसाय प्रबंधन, मार्केटिंग रणनीति, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। इससे उन्हें अपने उद्यम को आगे बढ़ाने और नए बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

यह पहल न केवल इन महिलाओं के लिए बल्कि पूरे राज्य के महिला समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram