फॉण्ट कनवर्टर NEW

सम्मान को तरसे आंदोलनकारी, जमशेदपुर में उग्र प्रदर्शन

Jamshedpur news : झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को एक विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को एक विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। कई आंदोलनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए, जो उनके आक्रोश और असंतोष को दर्शाता था।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिबू काली मैती ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में संकल्प जारी कर सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका पालन नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई आंदोलनकारी बिना सम्मान पाए ही इस दुनिया से चले गए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोर्चा के नेताओं विश्वजीत प्रमाणिक, दौल गोविंद नामता, नील माधव प्रधान, आनंत प्रधान, शतनु गोप, इंद्र रवि दास और जगविंदर सिंह ने भी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द सभी योग्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram