Bihar News: कटिहार जिले की कुर्सेला थाना पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 मवेशियों को बरामद किया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-81 के रास्ते एक पिकअप वाहन से मवेशियों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कुर्सेला चेकपोस्ट के पास नाकाबंदी की। इस दौरान जैसे ही संदिग्ध पिकअप वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा, उसे पीछा कर रोक लिया गया। वाहन की…
Author: Samsul Haque
Bihar News: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवारिया के पास रविवार देर शाम एनएच-31 पर बड़ा हादसा टल गया। अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड से भागलपुर के कुप्पाघाट जा रही यात्री बस अचानक धधक उठी। बस में उस समय करीब 45 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फूलवारिया स्कूल के पास अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को बाहर निकलने का इशारा किया। सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर आ गए। कुछ ही मिनटों में बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह…
Bihar News: पीएम नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ-साथ नवनिर्मित अररिया–गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे और कई नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पीएम के दौरे को सफल बनाने के लिए रविवार की देर शाम BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल अररिया सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने BJP संगठन के पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग…
Ranchi News: रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। रविवार देर शाम हुई इस हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता और शूटर समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार, शूटर इमरोज अंसारी, विजय महतो और श्री चंद्र प्रजापति शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है। डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने त्वरित कार्रवाई करते…
Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब मंत्री बोकारो सर्किट हाउस में आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में ठहरे हुए थे। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे एक अज्ञात नंबर (7005758247) से मंत्री को फोन आया। कॉलर ने न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि धमकी देते हुए कहा – “बस इंतजार करो, तुम्हें जल्द उड़ा देंगे।” इस धमकी के बाद मंत्री ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मस्जिद के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने स्थानीय निवासी मसूद इकबाल को निशाना बनाया। इस हमले में मसूद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर मसूद की मां नाजनी परवीन ने बताया कि उनका बेटा साकची में कार पेंटिंग का काम करता है। ईद से…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। जगदम्बा होटल के पास अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक को नजदीक से गोली मार दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी और वहीं फंस गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात इतनी अचानक हुई कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल बंटी कुमार, जो लक्ष्मण नगर, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड के रहने वाले हैं, को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले…
Palamu News: पलामू जिले में नगर निगम के 400 से अधिक कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए। वजह है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज़ कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे नगर निगम कार्यालय और समाहरणालय स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि 1 जून से नगर आयुक्त की पदस्थापना नहीं होने के कारण वेतन भुगतान की फाइलें अटकी हुई हैं। कई बार शिकायत और मांग रखने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने काम से अलग रहने का फैसला किया। हालांकि सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करेंगे, लेकिन…
Patna News: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी के साथ ही व्यक्तिगत हमले तेज हो गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है, कि उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं। मोदी सरकार गरीबों के लिए कर रही काम गौरतलब है कि चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी पार्टी के लिए कम से कम 43 सीटों की मांग की थी। इसी के बीच मांझी ने बयान दिया कि बिहार और भारत को मजबूत करने के लिए…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कें खंडहर बन चुकी हैं, विकास कार्य अधर में लटके हैं और रेलवे की सेवाएँ जनता को और परेशान कर रही हैं। मधु कोड़ा ने चक्रधरपुर रेल मंडल की लेटलतीफ सेवाओं पर सवाल उठाते हुए डीआरएम और कोलकाता मुख्यालय के जीएम को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है—छात्र परीक्षा से…
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए छह गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। मामला सिंघरावां स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का है। एजेंसी संचालक दयानिधि यादव ने चोरी की शिकायत चौपारण थाना में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने चौपारण थाना कांड संख्या 222/25, दिनांक 7 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) अजीत कुमार विमल के नेतृत्व…
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के कजरी पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा टोला में हाथियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय बाबूराम मांझी, पिता स्व. बिशुन मांझी, के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बाबूराम मांझी बुधवार की सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे। लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को जब कुछ ग्रामीण मवेशी चराने जंगल पहुंचे, तो उन्हें क्षत-विक्षत हालत में बाबूराम मांझी का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके…
Dhanbad News: धनबाद जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ गांव में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर शव को घर में दफना दिया। हत्या की वजह महिला का अपने भांजे से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सुरेश हांसदा (दिहाड़ी मजदूर) के रूप में हुई है। वह पिछले 10 दिनों से गायब था। परिवार और गांववालों को शक तब हुआ जब सुरेश अपनी चाची के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। जब पत्नी सुरजी देवी से पूछा गया तो उसने बार-बार…
UP News: गाजीपुर के संदल गांव में एक दो बच्चों की मां प्यार इतनी पागल हो गई कि उसने अपने भतीजे से शादी कर ली। यह शादी खानपुर थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हुई। पति ने माता-पिता और दोनों बच्चों की मौजूदगी में पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर डलवाया। मेहनत मजदूरी करने वाले पति को दो महीने पहले पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला था। उसने दोनों को खूब समझाया, लेकिन प्रेमी जोड़ा 15 दिन पहले घर से भाग गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढकर वापस लाई। परेशान पति ने प्रेमी संग…
India News: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। एक जैन धार्मिक आयोजन के दौरान लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत का कलश चोरी हो गया। यह कलश 760 ग्राम सोने से बना था और इसमें करीब 150 ग्राम हीरे व पन्ना जड़े हुए थे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला भी कार्यक्रम में थे मौजूद जानकारी के अनुसार, कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए इस कलश को लाल किला परिसर में लाते थे। बुधवार को जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर…
India News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मारपीट/पिटाई का बदला लेने एक 15 साल के छात्र को स्कूल के बाहर चाकू मार दिया। पुलिस ने चाकू मरने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए इन तीन लड़कों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पिटाई का बदला लेने छात्र के सीने में चाकू घोंपा मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 4 सितंबर की है, जब घायल लड़का सीने में फंसे चाकू के साथ…
India News: तापी जिले के उकाई के पाथरडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पीपला नदी पर पुल न होने के कारण एक शव को अंतिम संस्कार के लिए रस्सी और लकड़ी के सहारे नदी पार कर ले जाना पड़ा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आदिवासी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर शव के साथ नदी पार करते दिख रहे हैं। इस घटना ने सरकार के वादों और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक तापी जिले…
UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने जैसा मामला कानपुर से सामने आया है। दरअसल करीब नौ माह पहले जानलेवा हमले के एक मामले में कुरियां चौकी के तत्कालीन इंचार्ज प्रमोद पटेल पर सबूतों से छेड़छाड़ करने और धाराओं में हेर-फेर करने का आरोप लगा है। इसे लेकर चौकी इंचार्ज पर सेन पश्चिम पारा थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। केस बदलने वाले चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज मामले से संबंधित जानकारी अनुसार 22 नवंबर 2024 को कुरियां चौकी क्षेत्र के कठोंगर खरगपुर गांव के निवासी रामसेवक ने पड़ोसी श्याम सिंह समेत उसके बेटों…
UP News: अपहरण और नृशंस हत्याओं के जुर्म में सजायाफ्ता राम निरंजन कोल उर्फ राजा कोलंदर जल्द ही जेल से सशर्त रिहा होने जा रहा है। राज्यपाल से मंजूरी के बाद कारागार विभाग ने उसे समयपूर्व सशर्त रिहाई की मंजूरी दे दी है। राजा कोलंदर पिछले करीब 25 साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद है। राजा कोलंदर और उसके साले बच्छराज कोल को 23 मई 2025 को ही लखनऊ स्थित कोर्ट ने डबल मर्डर और अपहरण के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जानकारी अनुसार कारागार प्रशासन और सुधार विभाग ने सजायाफ्ता रामनिरंजन उर्फ राजा…
India News: एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (सीजीसीए) ने एक नया प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि जो लोग शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक हैं और फिर भी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनसे एयरलाइंस कुछ शुल्क ले सकती हैं। सीजीसीए ने इस ड्राफ्ट नियम (सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट या कार) पर लोगों से 19 सितंबर तक सुझाव मांगे हैं। ड्राफ्ट में लिखा है कि एयरलाइंस उन यात्रियों से सहायता शुल्क ले सकती हैं, जो दिव्यांग नहीं हैं या जिन्हें चलने में परेशानी नहीं…
