फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रेयस अय्यर का धमाका: PBKS ने CSK को 5 विकेट से रौंदा!

Chennai: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chennai: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब की शुरुआत दमदार रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े। प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन ठोके। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों से 36 रन जोड़े। नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए।

Read more: धोनी IPL के 18 साल में सिर्फ 5 मैच मिस! इंजरी रिकॉर्ड हिला दिया

कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। अय्यर 29 गेंदों में 50 रन (4 चौके, 3 छक्के) बनाकर लौटे। अय्यर के बाद शशांक सिंह (6 गेंद, 14*) और मार्कस स्टोइनिस (3 गेंद, 9*) ने नाबाद रहकर जीत दिलाई। गेंदबाजी में मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लिए।

CSK की बल्लेबाजी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। संजू सैमसन 7 रन बनाकर नाकाम रहे। ऋतुराज गायकवाड़ (22 गेंद, 28) और आयुष म्हात्रे (43 गेंद, 73) ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। कार्तिक शर्मा 1 रन पर लौटे। सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन ठोके। शिवम दुबे 27 गेंदों में नाबाद 45 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाए। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। यह CSK की IPL 2026 में लगातार दूसरी हार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram