Bihar: बिहार के सारण जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से नवजात शिशु को भी सकुशल बरामद कर लिया है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला 26 सितंबर 2025 को सामने आया था, जब एक महिला ने जनता बाजार थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके बच्चे को फर्जी नर्सिंग होम संचालकों ने जन्म…
Author: Faizal Haque
Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी स्थित हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) कॉलोनी की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय कई परिवार इमारत में मौजूद थे, लेकिन सभी लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेक्टर 1बी के मकान संख्या 351 से 366 के बीच हुआ। यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर बताई जा रही है। अचानक तेज आवाज के साथ इमारत का पिछला हिस्सा गिरने से पूरे…
Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक लौट आया है। प्रतिरोध सप्ताह के दौरान शनिवार की देर रात नक्सलियों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब बीस की संख्या में हथियारबंद नक्सली देर रात गांव पहुंचे। उन्होंने टावर के नीचे रखे उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में पूरा टावर सेटअप जलकर राख हो गया। घटना के बाद नक्सलियों ने इलाके में जमकर नारेबाजी की और ग्रामीणों…
Ranchi: झारखंड के ज्यादातर जिलों में अब मानसून की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिनों तक राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी। रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल झारखंड के ऊपर किसी भी तरह का सिस्टम सक्रिय नहीं है। यानी आने वाले दिनों में भारी बारिश या तूफानी गतिविधि की कोई संभावना नहीं है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई, जब जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही। घटना जामपानी गांव के रहने वाले दीपेश नायक और उनकी पत्नी के साथ तब हुई, जब वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ओडिशा सीमा के पास पुरुषोत्तमपुर गांव के निकट पहुंचे, अचानक जंगल से एक विशालकाय हाथी सड़क पर आ गया। हाथी…
Lohardga: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चिताकोनी गांव में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 60 वर्षीय भिनसारी उरांव, जो स्वर्गीय जीतू उरांव की पत्नी थीं, को घर में सोते वक्त सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे एक विषैला सांप कमरे में घुस गया और सो रही महिला को डस लिया। डसने के कुछ ही मिनटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर तुरंत उन्हें कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया…
Lohardga News: लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-75 पर नवाटोली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय श्यामदेव महतो की मौत हो गई। श्यामदेव महतो कुडू मखाटोली निवासी स्वर्गीय रामदेव रामधन महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वे साइकिल से घर लौट रहे थे जब ढुलूवा खूंटा पुल से आगे नवाटोली के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें कुडू अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिम्स, रांची रेफर किया, लेकिन रास्ते…
India News: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। अधिकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया गया। केस कारोबारी दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिनका आरोप है कि दंपति ने व्यवसाय विस्तार के नाम पर उनसे पैसा लिया। शिल्पा शेट्टी का पक्ष जांच अधिकारियों को दिए बयान में शिल्पा शेट्टी ने स्पष्ट किया कि बेस्ट डील टीवी से उन्हें 4 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन यह किसी निवेश या कारोबारी…
Lohardaga News: आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर लोहरदगा में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी से मुलाकात की। यह मुलाकात लोहरदगा सदर थाना प्रभारी की पहल पर हुई। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि पुलिस हर वक्त सतर्क और तत्पर है। उन्होंने कहा कि व्यापारी निर्भीकता और स्वच्छंदता के साथ अपने व्यापार को संचालित करें। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एसपी रिज़वी ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर वाहन शो-रूम, ज्वेलरी, फर्नीचर और बर्तन दुकानों…
Bokaro News: कुड़मी समाज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा पर मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कुड़मी समाज की जिला इकाई ने चास मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत देकर यह एफआईआर करवाई। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद 8 अक्टूबर को बोकारो जिला समाहरणालय में आयोजित “आदिवासी समाज के जनाक्रोश महारैली” के दौरान दिए गए ज्योत्सना केरकेट्टा के भाषण से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अपने संबोधन में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और कुड़मी समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
Chatra News: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शरारती तत्वों ने दो डीजे साउंड के गोदामों में आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया। दोनों ही गोदाम पवन डीजे साउंड के बताए जा रहे हैं। इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पहली घटना गिद्धौर मुख्य चौक से बरटा रोड जाने वाली सड़क पर हुई, जबकि दूसरी घटना कोसमा गढ़ा स्थित पाही में घटी। दोनों जगहों पर देर रात अचानक आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते डीजे सेट, स्पीकर, तार, और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के ग्राम उगरा की बेटी दीक्षा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षा को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 6 अक्टूबर को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और सेवा भावना की पहचान के रूप में दिया गया। सम्मान समारोह के बाद दीक्षा कुमारी अपने पिता और बहन के साथ लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुखदेव भगत से मिलने पहुँचीं। सांसद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना न केवल लोहरदगा के…
Lohardaga News: हिंडाल्को कंपनी की माइंस में चल रही कई गंभीर समस्याओं को लेकर झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि माइंस क्षेत्र की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं और कंपनी की ओर से की जा रही मरम्मत सिर्फ औपचारिकता है। ट्रक ओनरों ने सांसद को बताया कि विमारला माइंस की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कंपनी ने वादा किया था कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव में गुरुवार को शव दफनाने को लेकर एक ही ईसाई समुदाय के दो पक्षों में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के पूर्वी भाग के पंचायत समिति सदस्य सनातन बखला के पिता का निधन गुरुवार दोपहर में हुआ था। परिवार ने परंपरा के अनुसार गांव के कब्रिस्तान में शव दफनाने की तैयारी शुरू की थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि मृतक अलग चर्च से जुड़े हुए थे, इसलिए उन्हें उसी कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोनों…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस वीभत्स घटना पर झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष और हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) राजकमल मिश्रा को निर्देश दिया कि वे इस प्रकरण पर सघन पहल करें और…
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में अंधविश्वास ने फिर तीन जिंदगियां लील लीं। पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन-बिसाही के शक में पति, पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की है, जब कुछ ग्रामीणों ने कुदाल और कुल्हाड़ी से हमला कर तीनों की जान ले ली। गांव खाली, हत्यारे फरार घटना के बाद गांव के ज्यादातर लोग अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ वेदांत शंकर (IPS) खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से…
Koderma News: कोडरमा। मीरगंज सतगावां में नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने मोहम्मद इस्लाम उर्फ मोहम्मद इस्लाम खान (19 वर्ष), पिता मो. शमीम खान, को धारा 376(3) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) व 6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 20 साल सश्रम कारावास और ₹25,000 का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को छह महीने अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। रिश्ते में मौसेरा भाई निकला आरोपी यह मामला वर्ष 2023 का…
bokaro news: ‘साइबर अपराध से डरें नहीं, बल्कि इसके प्रति हमेशा जागरूक और सजग रहें।’ चिन्मय विद्यालय, बोकारो के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने बुधवार, 8 अक्टूबर को साइबर जागरूकता दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के स्वामी तपोवन सभागार में किया गया। इस खास जागरूकता दिवस के अंतर्गत कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरी तरफ, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने खास क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें ग्रुप सी जीत गई। इस खास कार्यक्रम के दौरान चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी…
Chatra News: चतरा शहर के गुदरी बाजार स्थित ज्या डेंटल क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लोवागड़ा गांव की रहने वाली गोमती देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि गोमती देवी को बुधवार रात दांत में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, तभी सूई (नीडल) महिला के शरीर में ही टूट गई। इसके बाद महिला के मुंह और नाक से…
India News: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने गाजा में युद्ध खत्म होने और शांति बहाल होने पर ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता मध्य पूर्व में स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम है। व्यापार समझौते पर भी हुई चर्चा पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड डील वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई और आने वाले…
