फॉण्ट कनवर्टर NEW

चास नगर निगम की बड़ी पहल, हर वार्ड से मांगे गए ₹50 लाख तक के विकास प्रस्ताव

बोकारो:- चास नगर निगम में महापौर भोलू पासवान एवं उप महापौर पूजा कुमारी की अध्यक्षता में एचएलएमसी (HLMC) की बैठक आयोजित की गई। एवं बैठक का मुख्य उद्देश्य चास नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में ऐसी बड़ी विकास योजनाओं की पहचान करना था, जो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो:- चास नगर निगम में महापौर भोलू पासवान एवं उप महापौर पूजा कुमारी की अध्यक्षता में एचएलएमसी (HLMC) की बैठक आयोजित की गई। एवं

बैठक का मुख्य उद्देश्य चास नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में ऐसी बड़ी विकास योजनाओं की पहचान करना था, जो अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने लेटर पैड पर अधिकतम ₹50 लाख तक की विकास योजनाओं का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि उनकी अनुशंसा कर उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाते हुए धरातल पर उतारा जा सके।

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर निगम क्षेत्र के हजारों नागरिक लाभान्वित होंगे तथा सभी वार्डों में विकास को नई गति मिलेगी। योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना, सामुदायिक भवन का निर्माण तथा वार्ड विकास केंद्र जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

बैठक में चास नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपने-अपने वार्डों की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram