फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनता की शिकायतों पर उपायुक्त रवि आनंद का एक्शन, अधिकारियों को तय समय में समाधान का आदेश

Chatra News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, अनुकम्पा ,स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मौके पर जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें अविलंब संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण कर निष्पादन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु जनता दरबार में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram