फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनाथ बच्चों के बीच रोटरी क्लब चास की अनोखी पहल, अन्नपूर्णा योजना से परोसा विशेष भोजन

Bokaro News: रोटरी क्लब चास द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय _विद्यालय में अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत “अन्नपूर्णा योजना” के तहत बच्चों के लिए विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन_ किया गया। इस अवसर पर बड़ी 140 में बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: रोटरी क्लब चास द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय _विद्यालय में अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत “अन्नपूर्णा योजना” के तहत बच्चों के लिए विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन_ किया गया। इस अवसर पर बड़ी 140 में बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को भोजन परोसा तथा उनके साथ समय बिताया।
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से क्लब निरंतर समाज के कमजोर वर्गों के बीच सेवा कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि ये अनाथ बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग है। संजय बैद, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, धनेश बंका, डॉ परिंदा सिंह, ललिता चोपड़ा, पूर्वी केजरीवाल, ज्योति अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, पूजा बैद आदि रोटेरियन सदस्य उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विजय अग्रवाल द्वारा प्रायोजित था।बच्चों ने इस पहल के लिए रोटरी क्लब चास के प्रति खुशी और धन्यवाद व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram