फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में दर्दनाक हादसा, जहरीले सांप के डसने से 7 साल की सुष्मिता की मौत

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जयपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान विक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जयपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान विक्रम देवगम की पुत्री सुष्मिता देवगम (7) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात सुष्मिता अपनी बड़ी बहन के साथ घर के अंदर जमीन पर सो रही थी। रात करीब दो बजे उसे किसी विषैले सांप ने डस लिया। दर्द महसूस होने पर बच्ची की नींद खुली और उसने परिजनों को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है।
कुछ ही देर बाद घर के दरवाजे के पास सांप दिखाई दिया, जिसे परिजनों ने डंडे से मार डाला। हालांकि, तब तक बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की मां ने बताया कि सुष्मिता के पिता विक्रम देवगम गुजरात में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है और उनके घर लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मासूम की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है।

घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram