फॉण्ट कनवर्टर NEW

नोवामुंडी में 400 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक सोनाराम सिंकु ने दिया बड़ा संदेश

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा विद्यालय तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे बिना किसी कठिनाई के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने, नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कांग्रेस नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, हस्लुद्दीन खान, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, विलास प्रजापति, सलीम कुरैशी और प्रदीप नाग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की देखरेख में सभी लाभुकों के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से साइकिलों का वितरण किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram