Bokaro News: बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का पुलिसने किया खुलासा, लोग लोग हुए गिरफ्तार। बोकारो:- बोकारो स्थित हरला थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने जोशी कॉलोनी गेट नंबर-03 में एक दिसंबर को बुजुर्ग दंपती महावीर साव (70) और कौश्यला देवी (65) की ईंट से वारकर और चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल ओमप्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और उसके सहयोगी रामचन्द्र कुमार उर्फ बिद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार एसपी कार्यालय में…
Author: Faizal Haque
Lohardaga News: झारखण्ड राज्य जल छाजन मिशन ग्रामीण विकास विभाग के तत्वधान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के तहत गुरुवार को प्रखण्ड के गजनी पंचायत भवन में जगनी क्लस्टर के गजनी, चरिमा, महुवरी, बयासी गांव के कुल 8 लाभुकों के बीच प्रत्येक लाभुकों को 510 मुर्गी चूजा, चार बैग फिड, दवा, लाइट बीती तार, ड्रिंकर फीडर आदि का वितरण जिला परिषद सदस्य कैरो सुखदेव उरांव, सासंद सुखदेव भगत के प्रखण्ड प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया सुमन उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों व बेरोजगार…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के पत्रकारिता जगत और खेल परिदृश्य के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। उर्दू दैनिक फारूकी तंजीम के प्रतिष्ठित पत्रकार, लोहरदगा में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले स्पोर्ट्स जगत के स्तंभ और युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत सैयद जाहिद अहमद का गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। सैयद जाहिद अहमद अपनी स्पष्ट लेखनी, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और खेल के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। उन्होंने न सिर्फ उर्दू पत्रकारिता को मजबूती दी, बल्कि लोहरदगा में…
Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार का दिन पूरी तरह मजदूरों के नाम रहा। जय झारखंड मजदूर समाज के जनजागरण कार्यक्रम के सातवें दिन कोक ओवन और कोक केमिकल विभाग के बैटरी नंबर 3 और 4 के बीच सैकड़ों मजदूर इकट्ठा हुए और जोरदार नारों के बीच अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में JMM के केंद्रीय सदस्य और संगठन के महामंत्री बी.के. चौधरी मौजूद रहे। मजदूरों ने बताया दर्द, अधिकारों के लिए एकजुटता यूनियन के उपाध्यक्ष सी.के.एस. मुंडा ने सभा की अध्यक्षता की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अब मजदूर अपने अधिकारों के प्रति…
कुडू – लोहरदगा: कुडू स्थित वन विश्रामागार में बुधवार को प्रभारी वनपाल टोप्पो ने जंगली हाथियों के हमले में मारे गए कैरो थाना क्षेत्र के हनहट निवासी सजीर अंसारी की पत्नी नेहा परवीन को 3 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया। विदित हो कि 13 मई 2025 को हाथियों के झुंड को खदेड़ने के दौरान एक हाथी ने सजीर अंसारी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से विभागीय प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रभारी वनपाल टोप्पो ने बताया कि जंगली हाथियों के कारण जिन भी…
Bokaro News: भारत रत्न,देश रत्न,प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के प्रतिमा पर करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत की आजादी एवं राष्ट्र उत्थान में राजेंद्र बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई।छात्र जीवन में अति मेधावी छात्र रहे और भारत के एक मात्र व्यक्ति हैं जिनके संदर्भ में परीक्षक ने लिखित रूप से कहा कि इक्जामिनी ईज बेटर दैन इक्जामिनर। राष्ट्र पति रहते हुए सरदार पटेल के साथ मिलकर महान सोमनाथ मंदिर का जिर्णोद्धार किया…
चतरा : चतरा शहर में चोरी की वारदातें बेकाबू होती जा रही हैं, जिसने जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चोरों ने एक बार फिर शहर में दिनदहाड़े करीब 2 बजे एक घर को निशाना बनाया और करीब सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। मामला शहर के लाइन मोहल्ला, खानका गली का है। मोहम्मद राशिद अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में रांची गए हुए थे। इसी दौरान, चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर लिया। चोर गोदरेज में रखे ₹6 लाख रुपये से अधिक…
चतरा : अवैध अफ़ीम की खेती के विरुद्ध चतरा पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान। इस दौरान पुलिस ने 9 एकड़ वन भूमि में लगी अफीम की फ़सल को नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चतरा, सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम सेरका में 2 एकड़, कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाक और पचम्बा में 5 एकड़।, वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरखेता में 2 एकड़। कुल मिलाकर, 9 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस अब इस गैर-कानूनी गतिविधि…
Bokaro News; बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर बैंक और ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे।पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि 2 दिसंबर 2025 को गांधी नगर ओपी पुलिस द्वारा 4 नंबर मोड़, अब्दुल हमीद चौक के पास एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लगभग 3:40 बजे जारंगडीह की ओर से आ रही दो संदिग्ध बाइक…
कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले अंडर 14 और अंडर 16 कोडरमा जिला क्रिकेट टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों का कैंप पिछले 24 नवंबर से चल रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को फील्डिंग, यो – यो टेस्ट, बैटिंग बॉलिंग, कैचिंग आदि की बारीकी बताई गई। 3 और 4 दिसंबर को अंडर 16 के खिलाड़ियों का ट्रायल मैच कराया जा रहा है। जिसमें कम परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ी धीरे-धीरे कैंप से बाहर होते जाएंगे। इस प्रक्रिया में पिछले वर्ष में जिला टीम की ओर से अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को थोड़ी छूट दी जा रही है…
Bokaro News: कसमार। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बुधवार को कसमार थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, समाजसेवी व गणमान्य लोगों के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में प्रखंड प्रमुख नियोति दे, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम, प्रखंड बीस सूत्री कमिटी अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम व नव पदस्थापित थाना प्रभारी कुंदन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आपसी सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान…
Bokaro News: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पहल करते हुए सेक्टर 4 शाखा में जांच शिविर का आयोजन किया गया। ऑरकिड हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों, पेंशनर एवं ग्राहकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक बोकारो रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने आगंतुकों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, हीमोग्लोबिन आदि सामान्य स्वास्थ्य परीक्षणों की जांच की। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर…
Bokaro News: जनता मजदूर सभा का मनसा सिंह गेट पर ठेका मजदूरों के हो रहे शोषण के खिलाफ बुधवार को गेट मीटिंग हुआ । संबोधित करते हुए साधु शरण गोप ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की गलत नीतियां ही ठेका मजदूरों , बीएसएल मजदूरों एवं विस्थापितों के शोषण के लिए स्थिति बना रही है । बीएसएल के खिलाफ आगामी 14 दिसंबर के एडीएम पर विराट आम सभा होगा। जिसको संबोधित करेंगे माननीय सांसद श्री ढुलू महतो जी। उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाने के लिए लंबी संघर्ष की जरूरत है। एत ए व आमसभा में श्रमदान हड़ताल की तिथि…
Bokaro News: आवाज़ प्रतिनिधि चंदनकियारी।चंदनकियारी में लाइब्रेरी निर्माण को लेकर जिले के उपायुक्त अजयनाथ झा ने बुधवार को चंदनकियारी पंहुचे। जहां उन्होंने कई सरकारी भवन का अवलोकन किया। ताकि यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए सटीक एवं अनुकूल वातावरण मिल सके। इस दौरान उन्होंने चंदनकियारी उच्च विद्यालय, रविन्द्र भवन, कम्युनिटी हॉल आदि को देखा। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर पंचायत में एक एक लाइब्रेरी खोलने का निर्देश हैं। जिसमे प्रखंड मुख्यालय में एक ऐसी लाइब्रेरी खोला जाएगा। जहां यहां के बच्चे सात दिन चौबीस घंटे पढ़ाई कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी समेत बौद्धिक विकास…
Bokaro News: डॉ के पी साही को रीजनल अस्पताल करगली केसीएमओ बनाया गया है. डॉ के पी साही इसके पूर्व बोकारो कोलियरी अस्पताल के चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए रिजनल अस्पताल करगली के सीएमओ.डॉक्टर संतोष कुमार की जगह बनाया गया.ऑर्थोपेडिक्स डॉ संतोष कुमार रीजनल अस्पताल करगली से सीएमओ के पद से सेवानिवृत्त हुए.नये सीएमओ डॉक्टरं पी के साही को अधिकारियों और स्टाफ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। श्री साही ने बताया कि अस्पताल का विकास सभी के साथ समन्वय बनाकर करेंगे. कहा कि अस्पताल में कई आधुनिक उपकरण लगे, लैब को भी अपडेट किया गया…
Bokaro News: आज दिनांक 3/12/2025 दिन बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ चास द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी , ब्लड सेंटर, बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड मैन रोटेरियन हरबंश सिंह सलूजा के नेतृत्व में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रोटेरियन सलूजा ने बताया की इस शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। रोटेरियन मुन्ना सिंह ने कहा की चास रोटरी वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। चास रोटरी की अध्यक्षा रोटेरियन डिंपल कौर ने बताया कि बचाव…
लोहरदगाः उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को भू-अर्जन से संबंधित अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनएच-143ए के लोहरदगा बाईपास तथा एनएच-75 के कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन रैयतों के अभिलेख पूर्ण और सहमति प्राप्त है, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिनकी भूमि मापी लंबित है, उनकी मापी दो सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरी करने और तत्पश्चात भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन रैयतों के भुगतान सिर्फ औपचारिकताओं के कारण…
कोडरमा ।।ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मन्थन (वी.वी.एम.) 2025–26 में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए राज्य स्तरीय चरण में प्रवेश किया है।विद्यार्थी विज्ञान मन्थन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती (विभा), नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूज़ियम्स (एन.सी.एस.एम.) – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) – शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।19 और 23 नवम्बर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में आयुष ने अपनी वैज्ञानिक समझ, विषयगत पकड़ और विश्लेषण क्षमता के आधार पर उल्लेखनीय…
Bokaro News: सुरक्षित काम,अधिकार और टेन्सन मुक्त करने के मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बोकारो स्टील के हर बिभाग मे चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज छठे दिन हाॅट स्ट्रीप मील केन्टीन रेस्ट रूम मे मील जोन मे काम कर रहे इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों के बीच जनजागरण किया गया जिसमे सेकडो कर्मचारीयों ने भाग लिया ।अध्यक्षता बिभागीय नेता भी के साह ने किया जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।इस्पातकर्मीयों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के सामने 39 महिने…
Bokaro News: शहीद गौरी शंकर सिंह का 11 वीं शहादत दिवस सोमवार को उनके पैतृक गांव महुदा में आयोजित किया गया। महुदा गांव में में लगा शहीद गौरी शंकर सिंह के आदमकद मुर्ती पर पूर्व विधायक सह प्रतिपक्ष नेता चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी, सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय,अरविंद दुबे ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। इस अवसर पर श्री बाउरी ने शहीद की मां का चरण बन्दन करते हुए कहा कि आज अपार दुःख के साथ हमें गौरव का भी एहसास हो रहा…
