Skip to content
Log In
बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील

लोहरदगा में 7 जुलाई को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री-सांसद समेत प्रदेश नेतृत्व होगा शामिल

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं SIR (मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) की समीक्षा को लेकर 7 जुलाई (मंगलवार) को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से लोहरदगा ब्लॉक परिसर स्थित नगर भवन में होगी।

यह जानकारी कांग्रेस लोहरदगा जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, लोहरदगा लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी विजय खा, लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अशोक कुमार दुबे, गुमला जिला प्रभारी शमशेर आलम, रांची ग्रामीण जिला प्रभारी रेयाज अंसारी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा SIR मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी विधानसभा, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर के संगठनात्मक दायित्वों की भी समीक्षा होगी।

जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-2, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं तथा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, अल्पसंख्यक, ओबीसी, एससी एवं एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा देने, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

यह भी पढ़ें: रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *