फॉण्ट कनवर्टर NEW

नए पीओ शैलेश प्रसाद का भव्य स्वागत, कर्मचारी कल्याण और खान विस्तार पर हुई बड़ी चर्चा

Bokaro news: सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र की एएडीओसीएम परियोजना (अमलो) कार्यालय में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ आरसीएमयू पारेच यात्मक बैठक सपन्न हई। बैठक में यूनियन पदाधिका रियों ने नये परियोजना पदाधिकारी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।आयो जित बैठक में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र की एएडीओसीएम परियोजना (अमलो) कार्यालय में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ आरसीएमयू पारेच यात्मक बैठक सपन्न हई। बैठक में यूनियन पदाधिका रियों ने नये परियोजना पदाधिकारी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।आयो जित बैठक में कर्मचारियों के हित, कल्याण तथा खान विस्तार से जुडे विषय प्रमुखता से उठाए गए। प्रबंधन से यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समा धान एवं कार्यस्थल पर बेहतर सूविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

बैठक में शाखा सचिव गणेश मल्लाह और शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नए परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने कर्मचा रियों के कल्याण एवं उनकी सम स्याओ के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय से ही परियोजना का बेहतर संचालन संभव है। बैठक में साधु बाउरी, महफूज आलम,लीलू राॅय, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, छोटेलाल शर्मा ,जितेंद्र चैम्पिया, अमरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram