बिशुनपुर: जिला उद्यान विभाग गुमला की ओर से बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत भवन में प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के चयनित किसानों के बीच निशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस दौरान लौकी, भिंडी, कोहड़ा, करेला एवं मिर्च के प्रमाणित व टेस्टेड बीज 250 किसानों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अपर समाहर्ता, गुमला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिशनपुर को बुके देकर किया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि बाजार में उपलब्ध निम्न गुणवत्ता वाले बीज से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था,…
Author: Faizal Haque
Koderama News; बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की जीत से लोग उत्साहित हैं। अब ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों में घुमाया जा रहा है ताकि दूसरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी को कोडरमा लाया गया। ट्रॉफी का स्वागत करने के लिए जिमखाना क्लब में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। डीएफओ मोहित बंसल और डीडीसी रवि जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।…
Jamshedpur News: रांची (आरएनसी) में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते टाटानगर रेलखंड से होकर चलने वाली कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा। गुरुवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में टाटानगर से रांची और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्रारंभ/समापन स्टेशन में आंशिक बदलाव किया गया है। इससे टाटानगर और आसपास के इलाकों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार…
Chaibasa News: रोटरैक्ट क्लब चाईबासा की ओर से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त करने वाली रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शहर में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के अध्यक्ष विनय लोधा, विकास गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों ने रानी गुप्ता को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस बड़ी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। क्लब की ओर से कहा गया कि रानी गुप्ता की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि…
कपाली। सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी करीब 25 वर्षीय जुनैद फिरोज के रूप में हुई है, जो लंबे समय से कपाली और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि…
Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से सामाजिक पिकनिक ‘मिलन से मुस्कान तक’ का आयोजन किया गया। इस पिकनिक में मंच से जुड़े सदस्यों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आपसी मेलजोल को बढ़ाना और सभी के बीच आनंद एवं उत्साह का माहौल बनाना था। पिकनिक के दौरान उपस्थित सदस्यों और बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी ने खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों और सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे…
Lohardaga News: मध्यप्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर ज़हरीला पानी पीने से हुई निर्दोष नागरिकों की मौतों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर कांग्रेस कमेटी लोहरदगा ने बुधवार को जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्ट तंत्र और आपराधिक चुप्पी का नतीजा करार देते हुए इसे राज्य प्रायोजित जनहत्या बताया। राजेंद्र भवन से पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक निकाले गए कैंडल मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पझरी स्थित ऐतिहासिक पझरी पहाड़ बुधवार को सदियों पुरानी आदिवासी आस्था, लोक-विश्वास और सांस्कृतिक चेतना का विराट केंद्र बन गया। माघ जतरा महोत्सव 2026 पूरे पारंपरिक वैभव, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 20 से 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं व दर्शकों की ऐतिहासिक सहभागिता दर्ज की गई। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों से पूरा क्षेत्र आस्था और उल्लास से सराबोर नजर आया। माघ जतरा की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, लेकिन समय के साथ यह क्षीण होती चली गई थी। वर्ष 2016–17 में कुछ…
Bokaro News; दी मल्टिभरसिटी स्वावलंबी विद्यापीठ, पुपुनकी आश्रम, बोकारो में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के नौ दिवसीय अखंड शुभ जन्मोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। यह आयोजन अखण्डमण्डलेश्वर श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी एवं महासाधिका जगतजननी श्रीश्री संहिता देवी के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था, जो 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चला। शुभारंभ से समापन तक भक्ति और अध्यात्म का संगम 29 दिसंबर को निखिल विश्व अखंड संघ के प्रधान परमपूजनीय श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी (दादामणि) के पुपुनकी आश्रम आगमन के साथ नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ।…
Bokaro News: आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को चिरा चास स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प: बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे आज…
Bokaro News: आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को चिरा चास स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प: बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे आज…
Bokaro News: स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज चास शाखा, बोकारो का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पटना स्थित आवास पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिला। इस दौरान समाज की ओर से उन्हें आगामी 18 जनवरी 2026 को आयोजित एक दिवसीय पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनके सामाजिक और जनसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान समाज द्वारा बोकारो जिले में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार…
Bokaro News: चंदनकियारी मंगलवार को प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार चंदनकियारी में 10 जनवरी 2026 को होने वाले प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला की तैयारी बैठक के साथ ही साथ प्रखंड के सभी बीटीटी, सहिया साथी, एवं सहियाओ को FPLMIS पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में बीपीएम बृजेन्द्र लाल, फैमिली प्लानिंग बीटीटी नीरावती देवी, बीटीटी ग्रामीण कुमुद महतो, बीटीटी बापीलाल पाण्डेय ने बारीकी से फैमिली प्लैनिंग ऐप पर प्रशिक्षण नयाबन, शिवबाबूडीह, महाल, लाघला, चंदनकियारी, कुसुमकियारी, कुमीरडोभा, आरिता, आमाईनगर, लंका कलस्टर के सभी सहिया ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, मौके पर सहिया साथी गीता देवी, सुस्ता देवी, शिवानी…
Koderama News: राज्य सरकार के मार्गदर्शन में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री-बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में माध्यमिक परीक्षा से संबंधित विषयों एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय की परीक्षा, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान एवं कला संकाय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्री-बोर्ड के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 6 जनवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसी क्रम में…
Koderama News: राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा जिले में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह–2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त रवि जैन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त रवि जैन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की शपथ दिलाई। उन्होंने यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलने, दौड़कर सड़क पार नहीं करने, अधिकृत…
Bokaro News: दिनांक 05 जनवरी 2026 को बोकारो पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बोकारो का कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से शहर में सक्रिय रूप से घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए बोकारो शहर में कोर्ट परिसर के बाहर घूम रहे बबलु…
Lohardaga News: झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार का एक शिष्टमंडल मंगलवार को लोहरदगा जिला अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखि मुर्मू से मुलाकात कर परिवहन कार्यों में आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने पदाधिकारियों को बताया कि वर्तमान में जिले में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की पदस्थापना नहीं होने के कारण वाहनों का फिटनेस, नवीकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इससे वाहन मालिकों एवं चालकों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिटनेस का…
Lohardaga News: राज्य में दो वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने की, जबकि धरना के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद लोहरदगा के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि समीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह…
Lohardaga News: लोहरदग़ा पुलिस अधीक्षक सादीक़ अनवर रिज़वी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी टिम का नेतृत्व पुअनि सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर कर रहे थे। इनके अलावा टीम में पुअनि वारीश हुसैन, तकनीकी शाखा पुअनि शारीक खान, सअनि चन्द्रदीप मेहता विशेष छापामारी दल व लोहरदगा थाना सशस्त्र बल शामिल था। टीम ने मन्हो चौक पर छापामारी कर कुडू की ओर से आ रहे एक मालवाहक टेम्पू निबंधन संख्य जेएच08के – 8731 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जिसमे 750 एमएल का ओल्ड मॉन्क ट्रिपल एक्स रम 27 पेटी एवं 43 पेटी ब्लैक…
Lohardaga News: रांची-लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन मार्च तक सामान्य नहीं हो सकेगा। लोहरदगा स्थित कोयल नदी पुल के क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत में समय लगने के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन अगले तीन महीने तक बाधित रहेगा। सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने लोहरदगा पहुंचकर कोयल नदी पर स्थित 115 नंबर रेल पुल के क्षतिग्रस्त पिलरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पुल का पांच नंबर पिलर टिल्ट हो गया था, जिसकी मरम्मत 24 घंटे की निगरानी में की जा रही थी। इसी दौरान अन्य पिलरों में भी…
